सिंगरौली। मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ का तेजी से बढ़ता हुआ समाचार चैनल आईबीसी-24 प्रदेशभर में निगम चुनावों के मद्देनजर जन कारवां: शहर संग्राम का आयोजन कर रहा है। इसी तारतम्य में सिंगरौली जिले के राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में 17 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे से जन कारवां: शहर संग्राम का आयोजन किया गया है।

उक्त कार्यक्रम में नगरीय निकाय चुनाव से पहले क्या हैं स्थानीय मुद्दे, कौन बनेगा निगम का महापौर? क्या चाहती है सिंगरौली की जनता? आदि मुद्दों पर एक बृहद चर्चा का आयोजन किया गया है। जन कारवां में जिले के गणमान्य नागरिक व विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के राजनेता उपस्थित रहेंगे तथा आम जनता के विभिन्न सवालों का जवाब जनप्रतिनिधि देंगे। आईबीसी म.प्र. छत्तीसगढ़ के सिंगरौली संवाददाता विजय कुमार वर्मा ने आम जनता तथा जनप्रतिनिधियों से अपील किया है कि उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में 17 फरवरी को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे पहुंचकर डिबेट में भाग लें।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal