
ब्रेकिंग न्यूज़ – 16/02/2021
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/वरुण कुमार ) सीधी :-जिला सीधी रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत आज सुबह हुए भयंकर बस हादसे की जांच का कार्य ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को सौंपा गया है। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया है। ज्ञात रहे कि इस भयंकर और दर्दनाक बस दुर्घटना में लगभग 38 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के बाद परिवहन विभाग ने बस का परमिट रद्द कर दिया है। सतना आरटीओ कार्यालय के लापरवाह अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। बताया गया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
स्थानीय नेताओं ने बस की फिटनेस और परमिट को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि 32 सीटर बस में 54 यात्री सवार थे। बस निर्धारित समय से पहले निकली। बस को सुबह 5:00 बजे के बाद सीधी से रवाना होना था लेकिन वह 4:30 बजे ही निकल गई।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal