बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन इंडस्ट्रियल एरिया बलियरी पानी की टंकी के पास हथियारों से लैस 4 से 5 लोग डकैती की योजना बना रहे थे तभी मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय द्वारा एक टीम भेजकर 5 आरोपियों को गिरफ्तर कर लिया है और उक्त आरोपियों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14/15 फ़रवरी 2021 की दरम्यानी रात कोतवाली प्रभारी अरुण पाण्डेय को सूचना मिली की इंडस्ट्रियल एरिया बलियरी पानी की टंकी के पास 4 से 5 लोग हथियारों से लैस होकर डकैती डालने की योजना बना रहे है सूचना की तस्दीकी हेतु कोतवाली प्रभारी द्वारा एक टीम गठित कर रवाना किया मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची जहां कुछ लोग बैठ कर आपस में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं जिनको घेराबन्दी कर पकडा गया एवं सभी से नाम पता पूछा गया जो अपना नाम इस प्रकार है (1) राहुल उर्फ राकेश शाह पिता अंजनी प्रसाद शाह सा. देवरा थाना बैढन (2) सुरेश उर्फ सोनू शाह पिता छोटेलाल शाह सा. गनियारी थाना बैढन (3) संदीप शाह पिता जवाहरलाल शाह सा. गनियारी थाना बैढन (4) शिवम उर्फ अंकित चौहान पिता संतोष चौहान गनियारी थाना बैढन (5) सतीश कुमार शाह पिता अंजनी शाह सा. गनियारी थाना बैढन का होना बताये एवं तलाशी ली गयी जिनसे लोहे का दो बका, 02 लोहे की राड एक लाठी एवं एक टार्च, बरामद हुआ कडाई से पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा बताया गया कि बीजपुर तरफ से आने जाने वाले ट्रक – टेलर एवं वाहनो को लूटने की योजना बना रहे थे जिस पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया और इनके खिलाफ थाना बैढन में अपराध धारा सदर का पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।
उक्त आरोपीगण आदतन अपराधी है इनके विरुद्ध थाना में कई अपराध पहले से पंजीबद्ध है और वही थाना प्रभारी बैढन द्वारा तत्परता दिखाते हुये एक बड़ी वारदात को अंजाम देने से रोका गया और पकड़े गये आरोपियों सुरेश शाह एवं शिवम उर्फ अंकित चौहान के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, डकैती, लूट के मामले न्यायालय में विचाराधीन है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय, सहित उनि पुष्पेन्द्र धुर्वे, उनि विजय पुष्पकार, ए.पी.सिंह, ए.एल. अहिरवार, डी.आर.सिंह, प्रआर अरविन्द द्विवेदी, प्रमोद तिवारी, पप्पू सिंह, आर. महेश पटेल, पंकज सिंह, धनंजय कुमार एवं बीरेन्द्र सिंह की भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal