Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता – 5 जल्द होगा बैढन में आयोजक- सुरेश शर्मा

अंतरराष्ट्रीय स्तर के 12 राज्यों के लगभग 35 पहलवान सहित नेपाल के देवा थापा दिखायेंगे करतब

सीधी में हृदय विदारक घटना में दिवंगत लोगों को 2 मिनट का मौन रखकर दी गयी श्रद्धांजलि

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले का सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता – 5 का आयोजन आगे आने वाले 10 दिन के अन्दर जिला मुख्यालय के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम बैढन में होने जा रहा है ।

दंगल – 5 में देश के 12 राज्यों के लगभग 35 पुरुष – महिला पहलवान अपना करतब दिखायेगे और दंगल प्रतियोगिता 1 से शुरू होकर प्रतियोगिता – 4 तक के अभूतपूर्व सफलता को देख आयोजन समिति के लोग दंगल -5 को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे है ।

वही राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता – 5 की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजक समिति संयोजक सुरेश शर्मा ने बताया कि आगामी 10 दिवस के अंदर फरवरी माह में दंगल -5 का आयोजन सुनिश्चित है और फिर भी प्रतियोगिता की तिथि, पहलवानों की सूची व अंतिम घोषणा 2 दिन में कर दिया जायेगा और वही आगे श्री शर्मा ने बताया प्रतियोगिता का आयोजन में कोई कमी न रहे इसके लिये आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर जुटे हैं और वही नेपाल के सुप्रसिद्ध देवा थापा व महाबीर थापा और वाराणसी के बाबा बजरंगी अपने पूरे पहलवान टीम के साथ आयेंगे और साथ ही जिले के स्थानीय पहलवान दंगल समिति से सम्पर्क कर पहलवानी में भाग ले सकते है ।

वही दंगल मित्र मंडली के सहयोग से दंगल (कुश्ती) कराया जायेगा जिसमे 5 से 6 लाख रुपये खर्च आने की संभावना है अगर कोई सदस्य चंदा खोरी पाये जाते है तो समिति के संयोजक को सूचना दिये जायें ।

प्रेसवार्ता के दौरान उपस्थित विन्ध्यनगर मंडल अध्यक्ष भारतेंदु पाण्डेय, संतोष सोनी (पूर्णमासी), रमेश दुबे, के.के.शाह, लक्ष्मी शाह, ब्रजेश शुक्ला, मुरारी शाह, अजय शाह, गौरव द्विवेदी, असरफ हुसैन बब्बू भाई, अनिल सिंह, सुखेन्द्र पाठक, मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता के बाद दंगल कमेटी के पदाधिकारी व सदस्यो एवं पत्रकार बंधुओं ने सीधी में घटी हृदय विदारक घटना में दिवंगत लोगों के आत्मा की शांति के लिये 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...