बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (रकजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर व नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासक राजीव रंजन मीणा के आदेशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा बैढन के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में राहगीरी (खुला मंच) शीर्षक से स्वेच्छिक और समर्पित भाव से कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शहर से 4000 से अधिक नागरिको जिनमे बच्चें, युवा, महिलाये और बुजुर्ग सम्मिलित हुये ।

स्टेडियम मेंन रोड में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें गीत संगीत, डांस, काव्य वाचन, गिटार वादन,की बोर्ड वादन, तबला वादन, मिमिक्री, जादूगरी सहित कई कार्यक्रम में नागरिको द्वारा भागीदारी की गयी ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत संगीत के प्रतिभागियों में मुख्य रूप से विमल म्यूजिकल ग्रुप, रँकेश शुक्ला, रिया गिल, सेलेन्द्र शाह, अक्षय शाह, आयुष सोनी, श्रेया कुमारी, वान्या, सत्या कुमारी, प्राप्ति गुप्ता, सृष्टि मिश्रा, आशुतोष वर्मा, आयुषी पाण्डेय, शत्रुध्न दुबे, सुशीला वर्मा, पप्पू सिंह ने अपनी गायकी से सबका मन मोहा और डांस द्वारा आयोजन में ऊर्जा का संचार करते हुये आशुतोष वर्मा,आर्या, योक्सी डांस स्टूडियो, पतंजलि प्रतीक्षा, कृष्णा, प्रज्ज्वल,एफडी क्रू, सिटाडेल सफाई मित्र अजित खुराना, बीके कल्चर ग्रुप, राकेश गुप्ता, गंगा डांस स्टूडियो, डीपीएस विन्ध्यनगर कथक नृत्य, पलक कुमारी, दिव्या जायसवाल, सोनम और मानसी ने अपनी नृत्य प्रतिभा से समा बांधा ।
अभिनव मिश्रा व शुभम विश्वकर्मा ने तबला वादन, बिजेंद्र की बोर्ड वादन, गिटार वादन में भानु प्रताप सिंह और बांसुरी वादन में आरके वर्मा ने प्रस्तुति दी और वही मिमिक्री व काव्य वाचन से गुदगुदी करने में सुरेश गुप्त ग्वालियरी,रोहित कुमार पाल, एके खान अकेला और जगवाली पूरी ने प्रस्तुति दी और राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में खेलप्रेमियों के लिये विशेष आयोजन किया गया था जिसमे कबड्डी में कबड्डी संघ सचिव पंकज सिंह के नेतृत्व में सिंगरौली ए, सिंगरौली बी,तियरा, बैढन डीसीए यंगस्टर्स, निगाही, खमरहिया, पिपरा, चितरँगी, माजन, घिन्हागांव की टीमो ने भाग लिया जिसमे विजेता सिंगरौली ए और उप विजेता सिंगरौली बी रही ।
खो – खो में चंदन सिंह और भीम सिंह की अगुवाई में चंदन इलेवन,डीसीए यंगस्टर्स, नि:शुल्क कौशल कोचिंग सेवा और रॉयल नाइन की टीम ने भाग लिया ।
वही बैडमिंटन की अगुवाई राजन पाण्डेय के नेतृत्व में नगर निगम कार्यपालन अधिकारी व्हीपी उपाध्याय, साकार फाउंडेशन अध्यक्ष आरती बंसल, सिटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह, दर्श अग्रवाल, लक्ष्य गुप्ता, नीतीश कुमार, शिवम सिंह, अंकित आर्यन और अनुष्का गुप्ता ने हाथ आजमाये और जुडो कराटे संजय के नेतृत्व में और मार्शल आर्ट करिम खान की अगुवाई और ताइक्वांडो अनस खान के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ और फुटबॉल के मैच इंडियन आर्मी खेल संघ, तियरा और बैढन के बीच असगर अली और लवकुश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ और वॉलीबाल अमरेश पाण्डेय के नेतृत्व में गांधी नवयुवक समिति,यंग स्टार समिति,संघर्ष क्लब,एसजीएस बॉयज,जानकी क्लब,नवजीवन विहार, किंग फिशर और निगाही के बीच खेला गया और स्केटिंग के द्वारा दर्शकों का मन मोहने में स्केटिंग का प्रदर्शन आशिक रसूल के नेतृत्व में किया गया और शतरंज प्रतियोगिता में भीम सिंह ने नेतृत्व किया और बच्चों और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया और वही मनोरंजक खेलो म्यूजिकल चेयर,जलेबी दौड़,बोरी दौड़ ,चम्मच दौड़ और चिप्स दौड़ में बच्चों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग किया जिसका नेतृत्व रोहित सिंह व सैलेंद्र सिंह ने किया और वाल पेंटिंग को कॉर्डिनेट करते हुए प्रियंका गुप्ता, सचिन निगम और जितेंद्र शाह ने मुख्य रूप से टीम औरा,डीपीएस निगाही, मॉडल हाई स्कूल वैढ़न, उत्कृष्ट विद्यालय वैढ़न,डीएवी निगाही,डीएवी अमलोरी,काइट्स राइज पब्लिक स्कूल, हाई स्कूल शाहपुर, नि:शुल्क कौशल कोचिंग सेवा,सरस्वती शिशु मंदिर विन्ध्यनगर ,डीएवी सीडब्लूएस जयन्त,डीएवी वैढ़न को कॉर्डिनेट किया और इन प्रतिभागियों द्वारा शहर के 4 आर पार्क की दिवालो का सुन्दरीकरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में निगमायुक्त आर.पी. सिंह, उपायुक्त आर.पी. बैस, कार्यपालन अधिकारी व्हीपी भास्कर उपाध्याय, सहायक यंत्री पीके सिंह, नोडल अधिकारी सन्तोष पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उपहार देकर उनका उत्साहबर्धन किया ।
वही स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह,सन्तोष तिवारी व राजीव सिंह,सिटाडेल मैनेजर रावेंद्र सिंह,स्वच्छता समन्यवक अमित कुमार सिंह,आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला,ह्यूमन मैट्रिक्स टीम,डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट की टीम ने कार्यक्रम को संचालित करने में अहम योगदान दिया ।
नागरिक भागीदारी के तहत आयोजित हुये कार्यक्रम में साकार फाउंडेशन अध्यक्ष आरती बंसल,अनुराग बंसल ने सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर उत्साह बढ़ाया और वही अन्य सहयोगियों में होटल राजकमल, पतंजलि आयुर्वेद चिकित्सा संस्थान,डिवाइन वेस्ट मैनेजमेंट से नितेष सिंह, संस्था संकल्प, ह्यूमन मैट्रिक्स से गिरजा शंकर यादव, टीम युवा टास्क फोर्स व उन्नति सोसाइटी ने खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को उपहार देकर उत्साहबर्धन किया ।
उक्त कार्यक्रम का मंच संचालन शुभम तिवारी,अवनीश दुबे,अमित कुमार सिंह और आशीष शुक्ला ने किया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal