बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन कल दिनांक 13/02/2021 को देवास, नेपानगर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, बुरहानपुर, दमोह, भोपाल, सिहोर, रायसेन, खण्डवा एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों में वन अतिक्रमणकारियों, नक्सलियों, शिकारियों द्वारा वन सुरक्षा में लगे वन कर्मचारियां पर लगातार हो रहे प्राण घातक हमले में अकाल मृत्यु हुये व वन कर्मचारी शहीद हो रहे हैं शासन के उदासीन रवैये के कारण वन माफियाओं को संरक्षण प्राप्त हो रहा है और शासन द्वारा कर्मचारियों/अधिकारियों की सुरक्षा के लिये कोई ठोस प्रबंधन नहीं किया जा रहा है और जिसके विरोध स्वरूप म.प्र. वन कर्मचारी संघ भोपाल द्वारा सम्पूर्ण म.प्र. में एक दिवसीय धरना उपवास ज्ञापन विरोध स्वरूप किया गया ।

इसी तारतम्य में सिंगरौली जिले में भी वन कर्मचारियों द्वारा उपवास रखकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया और मांग किया गया कि शासन वन सम्पदा पर्यावरण की रक्षा में गंभीर होकर वन कर्मचारियों/अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु समुचित प्रबंध करते हुये सशस्त्र बल घोषित किया जाये और जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करायी जाय।
इस दौरान वनमण्डल आफिस से माजन मोड़ होते हुये कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल रैली निकाली गयी और वही शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गयी और म.प्र. शासन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को माँगपत्र का ज्ञापन भी सौंपा गया ।
उक्त सांकेतिक धरना प्रदर्शन व उपवास ज्ञापन सौंपने में मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष एवं सिंगरौली जिलाध्यक्ष प्रभारी राम निरंजन तिवारी सहित भारी संख्या में म.प्र. वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal