Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला यातायात व सर्वहित सेवा संस्थान द्वारा चौक पर नुक्कड़ सभा कर किया गया जागरूक यातायात के नियमों का पालन कराने हेतु दी गयी समझाइस

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 13/02/2021

शराब का सेवन कर वाहन न चलाये – दीपेंद्र सिंह कुशवाह

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला यातायात पुलिस थाना एवं सर्वहित सेवा संस्थान एनजीओ व विमल म्यूजिकल ग्रुप के सँयुक्त तत्वाधान में सिंगरौली जिले के मुख्यालय बैढन के सबसे व्यस्ततम चौक अंबेडकर चौक पर नाटक – नुक्कड़ व डांस संगीत के माध्यम से जनजागरूकता हेतु यातायात के नियमों का पालन कराने हेतु समझाइस दी गयी और वही अंबेडकर चौक में खड़े रहे श्रमिकों व राहगीरों को यातायात विभाग व समाज सेवियो द्वारा नियमो का पालन कराने हेतु शपथ दिलाया गया ।

वही जिला यातायात प्रभारी व समाजसेवी द्वारा समझाइस दी गयी कि जब भी घर से वाहन लेकर निकले तो हेलमेट व सीटबेल्ट जरूर लगाकर वाहन चलाये और वाहन को धीरे चलाये ज्यादा तेज गति से न चलाये और वाहन चलाते समय शराब का सेवन कर वाहन न चलाये और वाहन का रजिस्ट्रेशन इंश्योरेंस इत्यादि कागजात साथ में रखें और समय – समय पर वाहन का इंश्योरेंश जरूर कराये ताकि होने वाले दुर्घटनाओं बचा जाये और साथ ही किसी कारण वश वाहन चलाते समय सड़क दुर्घटना होती है तो बीमा कम्पनी द्वारा क्षतिपूर्ति मिल सके और दु:ख की घड़ी में मिलने वाले बीमा राशि सहारा बने ।

उक्त यातायात जनजागरूकता नाटक नुक्कड़ कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला यातायात प्रभारी आरआई दीपेंद्र सिंह कुशवाह, समाजसेवी – अवनीश दुबे, संजीव अग्रवाल (निवर्तमान नगर निगम पार्षद दल नेता) सहित नुक्कड़ नाटक डांस संगीत कार्यक्रम के सदस्य व भारी संख्या में श्रमिक व राहगीर शामिल रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...