Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जयन्त पुलिस चौकी की बड़ी कार्यवाही फरार आरोपी शाइन सिटी कंपनी का वाइस प्रेसिडेंट लखनऊ (उ.प्र.) से गिरफ्तार

गोलाई बस्ती से 140 लीटर कीमती ₹3500 रुपये की अवैध हाथ भट्टी शराब जप्त, 2 चढ़े पुलिस हत्थे

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन/जयन्त सिंगरौली जिले में पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक के मार्गदर्शन में विन्ध्यनगर थाना प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी द्वारा शाइन सिटी कंपनी का फरार आरोपी जितेंद्र पिता हर्षवर्धन सिंह उम्र 30 वर्ष सा. मोहम्मदपुर थाना चौरी चौरा गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) हाल पता हाउस नंबर 56 स्प्रिंग ग्रिल अपार्टमेंट अयोध्या रोड लखनऊ थाना गोमती नगर (उत्तर प्रदेश) गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जिसे जिला जेल पचौर भेजा गया ।

घटना अपराध यह है

वही अप. क्र. 223/20 धारा 420, 406, 409, 120 बी ता.हि.म.प्र. के नि हितो का संरक्षण अधिनियम वर्ष 2020 की धारा 6 (ए) साइन सिटी कंपनी का फरार आरोपी वाइस प्रेसिडेंट जितेंद्र सिंह पिता हर्षवर्धन सिंह उम्र 30 वर्ष सा. उपरोक्त पते से दिनांक 09/02/2021 को अभिमन्यु द्विवेदी चौकी प्रभारी जयन्त के द्वारा हमराह स्टाफ के साथ लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी जो साइन सिटी का वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्य करना एवं जयंत नवानगर विन्ध्यनगर इत्यादि स्थानों में आकर कंपनी के द्वारा चलाये जा रहे लुभावने प्रलोभन देकर निवेशकों का पैसा कंपनी एवं स्वयं के खाते में जमा कराना स्वीकार किया जिसे दिनांक 10/02/2021 को गिरफ्तार किया जिसे न्यायालय के के समक्ष पेश किया गया जिसे न्यायालय द्वारा जिला जेल पचौर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

इसी प्रकार विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के जयन्त चौकी पुलिस द्वारा दो आरोपियों से अलग – अलग 140 लीटर कुल कीमती ₹3500 रुपये की अवैध हाथ भट्टी महुआ की शराब जप्त कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया और जो नाम इस प्रकार हैं जयन्त के गोलाई बस्ती के है जो राजेंद्र बंसल पिता समयलाल बंसल 30 वर्ष वही दूसरा रामकुमार बंसल पिता लल्लू बंसल उम्र 30 वर्ष है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर रावेन्द्र द्विवेदी, चौकी प्रभारी एसआई जयन्त अभिमन्यु द्विवेदी, एएसआई के.एल. श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक जीवेंद्र मिश्रा, त्रिवेणी पाल, जानकी तिवारी, अजीत पाल, इस्लाम अंसारी की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...