Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जनता की गाढ़ी कमायी पर डाका डालने वाली चिटफण्ड कम्पनी एच.एन.सी. के डायरेक्टर व प्रबंधक चढ़े पुलिस के हत्थे कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपी को रीवा से किया गिरफ्तार, गये जेल

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जनता की गाढ़ी कमायी पर डाका डालने वाली चिटफण्ड कम्पनियों पर सिंगरौली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है और इस अभियान में कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ मिली है और वही जिसमे कोतवाली पुलिस ने एच.एन.सी. इनफ्राट्रक्चर्स शेयर इंडिया लिमिटेड कम्पनी के डायरेक्टर एवं मैनेजर को रीवा से गिरफ्तार कर और उनके पास से लगभग 12 लाख का मशरूका भी जप्त किया गया है । 

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह ने एसपी आफिस में पत्रकारों के समक्ष उक्त प्रकरण का खुलासा किया जिसमे पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिंगरौली पुलिस लगातार चिटफण्ड कम्पनियों पर कार्यवाही कर रही है और वही जिले में कुल 11 कंपनियों पर एफआईआर दर्ज की गयी थी जिस पर कार्यवाही करते हुये अब तक आधा दर्जन से अधिक कम्पनियों के डायरेक्टर गिरफ्तार हो चुके हैं ।

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों बताया कि 15 नवंबर 2020 को फरियादी दिलीप शाह पिता तिलक प्रसाद शाह निवासी रजमिलान थाना माड़ा जिला सिंगरौली (म.प्र.) की शिकायत पर कि एचएनसी इन्फ्रास्ट्रक्चर्स शेयर इंण्डिया लिमिटेड कम्पनी के डायरेक्टरों एवं प्रबंधकों द्वारा वर्ष 2020 से वर्ष 2016 के बीच कम्पनी का आफिस कालेज चौराहा बिलौजी बैढन में संचालित कर सिंगरौली जिले के भोली भाली जनता से करोड़ो रूपये का निवेश कराकर और इसके बाद में परिपक्वता अवधि पूर्ण होने पर भी पैसा न देकर कम्पनी अपना आफिस बन्द कर भाग गयी है व पैसा नहीं दे रही है और फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बैढ़न में अप. क्र.19/21 धारा 420, 406, भा.द.वि. 6 (1) म.प्र. निपेक्षकों के हितों का संरक्षण अधि. का प्रकरण आरोपी रामनरेश साकेत एवं पूजनलाल साकेत सहित अन्य आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया और वही जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त आरोपियों द्वारा जनता के साथ धोखाधड़ी करने हेतु एचएनसी इन्फ्रास्ट्रक्चर्स शेयर इण्डिया लिमिटेड कम्पनी का रजिस्ट्रेशन कराकर जनता को 6 वर्ष 3 माह में जमा राशि का दोगुना भुगतान करने का लालच दिखाकर राशि जमा कराते थे और वही जमा राशि में करीबन 40 प्रतिशत राशि ,को प्रबंधक एवं एजेण्ट आपस में बंदरबांट कर लिया करते थे । 

कम्पनी ने धोखाधड़ी करने हेतु सिंगरौली के अलावा रीवा एवं सीधी में भी अपना आफिस खोलकर काफी लोगों के साथ धोखाधड़ी कर जनता का पैसा हड़प लिया गया और वही परिपक्वता अवधि पूर्ण होने पर कार्यालय बन्द कर फरार हो गये थे और अनुसंधान के दौरान कोतवाली बैढन से एक टीम आरोपियों की पतारसी हेतु रीवा- सतना की तरफ रवाना की गयी थी वही गठित पुलिस टीम द्वारा कम्पनी के डायरेक्टर पूजन लाल साकेत पिता जमुना प्रसाद साकेत उम्र 40 वर्ष सा. ग्राम रकरिया पो. बड़ागांव थाना गुढ़ जिला रीवा हाल रीवा एवं रामनरेश साकेत पिता महावीर साकेत उम्र 34 वर्ष निवासी बेलौहा टोला थाना समान जिला रीवा म.प्र. को गिरफ्तार किया गया है और आगे कोतवाली पुलिस जाँच में जुटी हुई है ।

इस प्रकरण के अनुसंधान के दौरान आरोपियों द्वारा जनता के गाढ़ी कमायी के रुपये से खरीदी गयी 02 नग कार जिसकी कीमत 10 लाख रूपये एवं ग्राम शिकारगंज तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी (म.प्र) में खरीदी गयी 46.33 एकड़ जमीन के संबंध में जानकारी हासिल हुयी है और वही दोनों कारों को जप्त किया गया है एवं जमीन के प्रपत्र प्राप्त किये गये हैं जिनकी नीलामी एवं जनता के रुपये की वापसी हेतु कार्यवाही की जायेगी ।

यह सामग्री हुई जप्त

आरोपियों के कब्जे से उपयोग किये गये 2 नग कम्प्यूटर सेट, 2 नग कार, जिसमें से एक फोर्ड कम्पनी की एमपी 17 सीए 7826 व एक मारूती कम्पनी की एमपी 17 सीबी 2807 वाहन है और इस घटना में उपयोग की जा रही सील मोंहर, कैशबुक, निवेशकों का नाम पता रजिस्टर, जनता को लुभाने के लिये कम्पनी द्वारा तैयार कराये गये लुभावने पोष्टर, बन्दरबांट हेतु तय किये गये कमीशन संबंधित दस्तावेज व कम्पनी के डायरेक्टरों द्वारा ग्राम शिकारगंज में खरीदी गयी 46.33 एकड़ जमीन के प्रपत्र जप्त किये गये है । 

उक्त कार्यवाही में ये रहे शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी करने में नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश पाठक, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरूण पाण्डेय, उनि विजय पुष्पकार, सउनि बीपी कोल, आर. अंचल सेन, संपत एवं सायबर सेल आर. विजय खरे, सोबाल वर्मा, दीपक परस्ते सायबर की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

एनसीएल माइनस क्वार्टरों में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप।

कुलदीप सिंह (सन्नी) BK-NEWS/सिंगरौली/मोरवा:- सिंगरौली Northern Coalfields Limited (एनसीएल) के माइनस क्वार्टरों में हो रहे ...