शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर शासन की योजनाओ से आम जनो को लाभान्वित कराना है – अमर सिंह
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली/चितरंगी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत नैकहवा मे ग्रामोदय शिविर का आयोजन चितरंगी विधानसभा विधायक अमर सिंह एवं कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के उपस्थित मे आयोजित हुआ ।

शिविर के दौरान मौके पर उपस्थित पात्र हितग्राहियो को शासन द्वारा संचालित कई जन कल्याणकारी योजना से लाभान्वित कराया गया एवं उनकी समस्याओ का त्वारित निराकरण किया गया ।
इस शिविर के दौरान विधायक अमर सिंह ने उपस्थित ग्रामीणो को संबोधित करते हुये कहा कि ग्रामोदय शिविर के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ ग्रामीण जनो को उनके पंचायतो मे ही दिया जाना है और इसके साथ ही उनकी समस्याओ को निरकरण भी करना है ताकि उनके शासकीय कार्यालयो के चक्कर न लगाना पड़े और उन्होने आम जनो से अपील किया कि अधिक अधिक लोग शिविरो मे पहुचकर योजनाओ का लाभ उठाये।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण को संबोधित करते हुये कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि इन शिविरो का आयोजित तिथि निर्धारित कर पंचायतवार किया जा रहा है और उन्होने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनो की समस्याओ को पंचायत स्तर पर निराकरण कर उन्हे शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ को लाभ दिलाया जाना हैं ताकि उनके समय की बचत हो सके उन्हे शासकीय कार्यालयो तक नही आना पड़े।
वही शिविर मे हितग्राहियो मूलक योजनाओ से भी पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित किया गया और इस शिविर के दौरान अविवादित वटनवारा, नामातरण, फौती नामतरण प्रकरणो का निराकरण, नक्शा तरमीम प्रकरणो का निराकरण हल्का अंतर्गत प्रत्येक गाव की खतौनी का वाचन, कब्जा संबंधित प्रकरणो का निपटारा, खसरा-बी 1 का वितरण, ऋण पुस्तिका का वितरण आयुष्मान कार्ड सहित पेशन, पात्रता पर्ची का वितरण, सीमाकन के प्रकरणो का निराकरण, किसानो के कम्प्युटरीकृत खातो मे आधार नम्बर दर्ज किये गये ।
उक्त शिविर मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. रविन्द सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, एसडीएम चितरंगी नीलेश शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सुलभ सिंह पोषाम, कार्यपालन यंत्री पीआईयू प्रदीप चढाक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal