ब्रेकिंग न्यूज़:-. दिनांक 10/02/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड क्र. 41 के शासकीय प्राथमिक पाठशाला गनियारी विद्यालय में किसी संविदाकार द्वारा टेबल- कुर्सी बनाने का वर्कशॉप चल रहा है वही खेल मैदान व कमरे गोदाम बने हुये है ।

जहां पर टेबल कुर्सी बनाये जा रहे थे वही एमपीईबी बिजली के विभाग के अधिकारियों के द्वारा छापा मारा गया तो पता चला कि बिजली का कनेक्शन अवैध रूप से चल रहा था जिसमे मौके पर टेबल कुर्सी बनाने की सामग्री वेल्डिंग मशीन, कटर, हाइलोजन बल्ब मोटर इत्यादि सामग्री चलते व जलते हुये पाया गया ।
मौके पर जेई नीरज होलकर बिजली विभाग के द्वारा कार्यवाही की और साथ ही विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal