“खबर कवरेज करने के दौरान गुंडों द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मालला पहुँचा थाने।”
ब्रेकिंग न्यूज़ – 09/02/2021

हिम्मत समाचार – (ब्यूरो कार्यालय ) सिंगरौली :-आपको बता दें मामला गढ़वा थाना अंतर्गत बगदरा चौकी का है जहां दिनांक – 31/01/ 2021 समय लगभग दोपहर 3:00 बजे ग्राम वकिया टोला कैमहबा में हो रहे तलाब निर्माण कार्य का कवरेज करने गए पत्रकार के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा गाली गलौज एवं जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना की सूचना दी गयी गढ़वा थाना अंतर्गत चौकी बगदरा ।
किन्तु चौकी प्रभारी द्वारा मामले को गंभीरता से ना लेते हुए आज दिनांक -. 09/02/2021 तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जिस कारण हमलावर गुंडों के हौसले बुलंद है फरियादी पत्रकार आर.पी.सोनी और इमरत विश्वकर्मा से जब इस घटना के संदर्भ में बात की गई तो उन्हों ने बताया कि सूत्रों का कहना है कि कार्यवाही न होने के कारण आरोपियों के हौसले बुलन्द है और पुनः प्राण घातक हमला करने के फिराक में है।।
इस संबंध में प्रार्थी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली को भी इस घटना की लिखित जानकारी दी गयी है इसके बाद भी कोई कार्यवाही न होना कही न कही स्थानीय पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।।
खबर के माध्यम से जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय एवं विभागीय सक्षम अधिकारी महोदय जी का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर उचित एवं दंडात्मक कार्यवाही करवाने की कृपा करें ।
जिससे जिले में बढ़ रहे अपराध के ग्राफ पर अंकुश लगाया जा सके और पत्रकार निर्भीक हो कर क्षेत्र में घूम कर अपने दायित्व का निर्वहन कर सके।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal