Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चितरंगी के गुलाबवती ने कलेक्ट्रेट गेट के पास किया अनशन, आज पहला दिन माँगे पूरी न होने पर किया आत्मदाह का ऐलान

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन चितरंगी तहसील के ग्राम हरफरी निवासी गुलाबवती कुशवाहा बताती है कि अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा लम्बे समय से कब्जा किये जाने से तंग आ चुकी महिला गुलाबवती ने आत्मदाह का ऐलान किया है । 

मिली जानकारी के अनुसार गुलाबवती पत्नी समयलाल कुशवाहा ने कलेक्टर सिंगरौली को एक लिखित पत्र सौपकर कहा है कि ग्राम हरफरी तहसील चितरंगी आराजी खसरा क्रमांक 392 रकवा 0.04 हेक्टेयर की डिग्री विक्री गुलाबवती के पक्ष में हो गयी है और न्यायालय द्वितीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश देवसर जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश प्रकरण क्रमांक 1367/18 में माननीय न्यायालय एवं अपर जिला न्यायाधीश देवसर के प्रकरण क्रमांक 110/2013 दिनांक 03/07/2018 आदेश का पालन न होने पर आत्मदाह करेगी । 

गुलाबवती ने कहा है कि गांव के सरहंग रणदमन सिंह गोड़ एवं अन्य लोगों ने उसकी जमीन हड़प ली है और इस कृत्य में हल्का पटवारी भी शामिल हैं । 

फरियादी गुलाबवती ने कहा कि वह कलेक्टर के समक्ष पट्टा प्राप्त करना चाहती है और उसने यह भी कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह आज से दिनांक 9 फरवरी से दो दिवस पूरा होने पर माँगे नही मानी गयी तो खुद कलेक्ट्रेट गेट के पास आत्मदाह करने को मजबूर हो जाऊंगी ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...