Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भाजपा का उद्देश्य आत्मनिर्भर, स्वावलंबी आधुनिक व प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण – भाजपा प्रदेश मंत्री

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह -जमुना सोनी) बैढन देश के वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किया गया जिसमे आत्मनिर्भरता की दृष्टि से बहुत मजबूत है और बजट में मुख्य रूप से आत्मनिर्भर भारत का रोड मैप है जो छ: आधार स्तंभ पर आधारित हैं ।

यह बात मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के संगठन मंत्री राजेश पाण्डेय है जिसे उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय बैढन द्वारा में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा और इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र गोयल, पूर्व सीडा उपाध्यक्ष शिवेंद्र बहादुर सिंह उर्फ ददोली सिंह व पूर्व द्वय जिलाध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, रामसुमिरन गुप्ता व आई टी सेल जिलाध्यक्ष विनोद दुबे मौजूद रहे ।

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में प्रस्तुत बजट से असंतुष्ट जनता को संतुष्ट करने व बजट प्रमोशन के अभियान में निकले प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय ने आगे कहा की बीजेपी का उद्देश्य आत्मनिर्भर, स्वाबलंबी, आधुनिक व प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण करना है और बीजेपी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट स्वास्थ्य और कल्याण, भौतिक और वित्तीय पूंजी एवं अवसंरचना, आकांक्षी भारत के लिये समावेशी विकास, मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना, नवप्रवर्तन और अनुसंधान एवं विकास, न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन कुल छ: आधार स्तंभ है और उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के परमाणु परीक्षण व वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के उज्जवला, जनधन, प्रधानमंत्री आवास व आयुष्मान योजना को भारत को विश्व गुरु बनाने वाली योजनाये बताया और सरकार के बजट को बिंदुवार पढ़कर सुनाया ।

पत्रकारों द्वारा सिंगरौली में स्थापित अनगिनत औद्योगिक परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिल पाने के सवाल पर प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय ने जवाब तो दिया पर सारे जवाब गोलमोल रहे और एक अन्य सवाल उमा भारती द्वारा प्रदेश में शराबबंदी को लेकर शुरू किये जाने वाले अभियान से मध्य प्रदेश बीजेपी में दो फाट होने की आशंकाओं के सवाल पर तो सीधे जवाब नही दिये ।

प्रेसवार्ता के दौरान आगामी समय में होने वाले नगरी निकाय चुनाव में पार्टी द्वारा युवा चेहरो को मौका देने के सवाल पर प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय ने कहा कि संभावना तो है कि युवा चेहरों को ही मौका दिया जायेगा पर अंतिम निर्णय चुनाव की तिथि नजदीक आने व चुनाव वाले क्षेत्र की परिस्थिति को देख निर्णय लिया जायेगा ।

फिलहाल युवा व वरिष्ठ चेहरों को लेकर कुछ साफ नही है और अभी तक सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है और भाजपा बैढन मंडल के अध्यक्ष सुंदर शाह व विन्ध्यनगर मंडल अध्यक्ष भारतेंदु पाण्डेय व अन्य कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...