Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रात के अंधेरे में रेत के अवैध खनन का खेल,बरगवां पुलिस के संरक्षण में अवैध रेत का परिवहन जोरो पर,सूचना के बाद भी नही होती कार्यवाही

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बरगवां//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में रेत के अवैध खनन व परिवहन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रेत माफिया रात्रि में अवैध रेत का खनन व साथ में बिना रोक-टोक के परिवहन भी कर रहे हैं। बावजूद इसके माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है


जानकारी के अनुसार बरगवां थाना अंतर्गत चिनगी टोला,तेलदह नदी से रोजाना शाम होते ही रेत के अवैध खनन व परिवहन का कार्य जोरों से चलने लगता है जिसके कारण शासन को लाखों रुपए के राजस्व की क्षति हो रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चिनगी टोला,तेलदह से कुछ ट्रैक्टर मालिकों द्वारा नदी के घाटों में अपना कब्जा जमा लिया है। जिनके द्वारा रात्रि में रेत का अवैध खनन किया जाता है।बताया जाता है कि इन रेत माफिया को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। जिसके कारण विभागीय अधिकारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं अगर विभागीय अधिकारी व एस पी टीम कार्यवाही करने की सोचे भी तो रेत माफियाओ के बरगवां थाने के शुभचिंतक पहले ही आगाह कर देते है कि आज छापामार कार्यवाही होगी जिससे रेत माफिया सचेत हो जाते है और विभागीय अधिकारियों व उच्च पुलिस अधिकारियों के हाथ से रेत माफिया बच निकलते है।सूत्रों की माने तो बरगवां पुलिस को कई बार अवैध रेत परिवहन की सूचना दी गई लेकिन बरगवां पुलिस कार्यवाही करने के बजाय रेत माफियाओ को संरक्षण देने का काम कर रही है यही कारण है की बरगवां थाना अंतर्गत अवैध रेत का परिवहन जोरो पर चल रहा है लेकिन थाना प्रभारी सब जानते हुए भी अनजान बने हुए है मानो उन्हें कुछ पता ही न हो।यैसे में बरगवां पुलिस पर सवाल उठना लाजमी है

शाम होते ही रेत घाट पहुंचते ट्रैक्टर

रोजाना शाम होते ही नदी के घाटों पर ट्रैक्टरों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। शाम सात बजे से रेत के खनन व परिवहन का कार्य शुरू होता है, जो अलसुबह करीब पांच बजे तक बदस्तूर जारी रहता है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...