ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 03/02/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन देशव्यापी केंद्रीय श्रम संगठनों का संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसानों के समर्थन में पदाधिकारी व सदस्यो द्वारा आज दिनांक 03/02/2021 को दोपहर लगभग 12:30 बजे जिला मुख्यालय बैढन के राजीव चौक (माजन मोड़) से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय गेट तक विरोध प्रदर्शन व नारे बाजी कर रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ को मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा गया ।

माँग पत्र इस प्रकार है
किसानों के समर्थन में कर्मचारियों को संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन कर माँग पत्र (1) किसान बिल तीन काले कानून को सरकार तत्काल वापस करें और एमएसपी पर तत्काल कानून बनाये (2) 26 जनवरी को दिल्ली लाल किले पर चढ़कर जो व्यक्ति अपमान किया व झंडा फहराया उसको तत्काल सरकार फांसी दे (3) भारत के किसान जो धरना पर बैठे हैं उनके ऊपर फर्जी मुकदमा लगाया गया है, सरकार तत्काल वापस ले (4) गोदी मीडिया जो सच्चाई को छुपाकर गलत मैसेज दिखाती है सच्चाई को छुपाना जघन अपराध की श्रेणी में आता है उसके ऊपर दंडात्मक कार्यवाही सरकार तत्काल करें (5) किसान आंदोलन को कुचलने व कमजोर करने वालो के ऊपर सरकार तत्काल कार्यवाही करें (6) बॉर्डर धरने पर बैठे किसानों के ऊपर पत्थरबाजी, लाठीचार्ज, धमकाया गया व धरना हटवाने वाले के ऊपर सरकार तत्काल कार्यवाही करें (7) श्रमिक कोड बिल और बिजली बिल 2020 के कानून को सरकार तत्काल वापस ले (8) पूरे भारत में निजीकरण को सरकार तत्काल बंद करें (9) सभी मजदूरों के घरों में आर्थिक और खाद्य सहायता सरकार तत्काल पहुंचाये (10) केंद्रीय बजट पर एल.आई.सी. एवं पब्लिक सेक्टर को बढ़ावा व परिलक्षित जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सरकार तुरंत वापस ले ।
उक्त विरोध प्रर्दशन व रैली में मुख्य रूप से शामिल रहे मध्य प्रदेश किसान सभा रामलल्लू गुप्ता (जिला सचिव), कोलियरी मजदूर सभा अशोक दुबे (महामंत्री), इंटक बीरेंद्र सिंह बिष्ट (जिलाध्यक्ष), एच.एम.एस. अशोक पाण्डेय (जिलाध्यक्ष), सी.आई.टी.यू. पीएस पाण्डेय (जिलाध्यक्ष), ए.आई.टी.यू.सी. संजय नामदेव (जिलाध्यक्ष), अखिल भारतीय किसान सभा भगवान आश्रय नामदेव (जिलाध्यक्ष), अरुण कुमार पाण्डेय, बृजेश जायसवाल, अरुण सिंह, शिवकली साकेत, अनु त्रिपाठी, करुणा तिवारी, सुनैना बियार उक्त विरोध प्रदर्शन व रैली का संचालन भाकपा सहायक सचिव कामरेड राजकुमार शर्मा ने की और वही संयुक्त मोर्चा और किसान मजदूर कार्यकर्ता महिलाये पुरुष भारी संख्या में मौजूद रहे ।
उक्त धरना प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीएसपी देवेश पाठक, नवानगर थाना प्रभारी यूपी सिंह, कोतवाली थाना प्रभारी अरुण कुमार पाण्डेय, विन्ध्यनगर थाना प्रभारी राघवेंद्र द्विवेदी, एसआई मुकेश झारिया सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal