Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

“बेटी है तो कल है” -रामलल्लू वैश्य

“राष्ट्रीय बालिका दिवस” पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं व बेटियों को किया गया सम्मानित

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन बेटियां जीवन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करती है और इसलिए कहा जाता है “बेटी है तो कल है” ।

बेटियां अपने जीवन में पुत्री के रूप मे और मां के रूप में दादी एवं नानी के रूप में अपने परिवार व समाज को संरक्षण प्रदान करती है और प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर “पंख अभियान” शुरू किया गया है जिसका उद्देश्य बेटियों को सुरक्षा, जागरूकता, कुपोषण से मुक्ति, शिक्षा व स्वास्थ्य एवं हाईजीन की सुविधा उपलब्ध कराना है और उक्त बातें सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य ने कही और उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में बेटियों एवं महिलाओ के सम्मान के लिये अनेको योजनाएं संचालित की गयी है जिसमें लाडली लक्ष्मी योजना, लाडो अभियान, बेटी बचाओ – बेटी पढाओ, उदिता योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, शौर्या दल, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना इत्यादि शामिल है ।

वही प्रदेश की 37 लाख बेटियों को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया गया है और “राष्ट्रीय बालिका दिवस” के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान लाडली लक्ष्मी बेटियों की पढाई एवं विवाह मे मदद की घोषणा की है और बेटियो के सम्मान एवं सुरक्षा के लिये व समाज में बेटा – बेटी के अंतर को समाप्त करने के लिये सरकार के साथ समाज को भी आगें आना होगा और उक्त आशय का उद्बोधन सिंगरौली के विधायक रामलल्लू वैश्य के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुये व्यक्त किया ।

इस अवसर पर कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि आज दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन है जिसे राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है और उन्होने के कहा नारी सम्मान अभियान अंतर्गत जिले मे कार्यक्रम आयोजित कर आम जनो को प्रेरित किया जा रहा है और उन्होने कहा कि समाज में धीरे – धीरे बदलाव आ रहा है और बेटे और बेटी के बीच अंतर कम होता जा रहा है और उन्होने कहा कि नारी एवं बेटियों के सम्मान के लिए प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है और जिले में बेटियो एवं नारियो के साथ दुव्यर्ववहार करने वालें के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के साथ ही उन्हें नेस्तनाबूत करनें में कोई कसर नही छोड़ी जायेगी ।

वही जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बेटियो को समाज मे जो सम्मान मिलना चाहिये उसमें कही न कही कमी है 11 जनवरी से प्रदेशव्यापी सम्मान अभियान चलाया जा रहा है उसके अंतर्गत हम घर घर जाकर सभी को समझाईस दे रहे और उन्होने उपस्थित जनो से अपील किया कि हमारी बेटियो से मित्रवत संबंध बनाये किसी के साथ धोखा हो रहा है तो उसे छिपाये नही बल्कि एक कदम आगे बढ़कर मुझे बताये और हमारा दायित्व है कि बेटियो को सही गलत के संबंध मे अवगत कराये और इस सम्मान अभियान के तहत जिला पुलिस के द्वारा बेहतरीन कार्य किये जा रहे है और हम सबको एक साथ मिलकर इस दिशा मे जागरूकता लाने का कार्य करना है ।

इस अवसर पर सास्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया और साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना सहित विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने वालो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और इसके पूर्व में अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी मे कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया ।

उक्त समारोह के दौरान म.प्र. शासन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का उद्बोधन का लाईव टेलीकास्ट के माध्यम उपस्थित अतिथियो एवं जन समूह के माध्यम से देखा व सुना गया ।

उक्त कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अधिकारी सीईओ- साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर व्हीपी पाण्डेय, निगमायुक्त आरपी सिंह, डीएसपी महिला प्रकोष्ठ प्रियंका पाण्डेय, तहसीलदार जीतेन्द्र बर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी प्रवेश मिश्रा, उपसंचालक कृषि अशीष पाण्डेय, नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, उपायुक्त आरपी वैश्य, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास अरविंद सिंह चंदेल, शैलेन्द साकेत, आरपी सिंह, नीरज शर्मा, नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिए, बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेशमणि तिवारी, डीपीसी रोहिणी, समाजसेवी एके तिवारी, अवनीश दुबे, आशा गुप्ता, किरन जैन, मंजू सिंह, सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शौर्य दल की बालिकाये व कार्यकर्ता उपस्थित रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...