बढ़ता कारवां/ सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन चितरंगी तहसील के मोरवा थाना क्षेत्र ग्राम दूधमनिया के पास की सिधार गांव से 3 आदिवासी एक बालक 2 बालिका जिसकी उम्र 6 वर्ष, 7 वर्ष, 8 वर्ष के थे जो कोरोनाकाल में तीनों बच्चों अप्रैल माह 2020 में अपनी मां और दादी मां के साथ ग्राम कोड़ारी मिर्चाधुरी ननिहान में जा रहे थे दादी मां बच्चों को ट्रेन में बैठाकर अपने स्वयं नहीं बैठ पाये और बच्चे ट्रेन से झारखंड के मांडू में पहुंच गये
जहां पर मांडू जीआरपी पुलिस को बच्चे मिलने पर चाइल्ड लाइन रामगढ़ के द्वारा बच्चों को प्राप्त कर बाल कल्याण समिति रामगढ़ कार्यालय प्रस्तुत किया गया जहां पर बाल कल्याण समिति रामगढ़ द्वारा किशोर न्याय बोर्ड अधिनियम के मंशानुरूप बच्चों को ओंकार मिशन शिशु गृह रामगढ़ में रखा गया ।

बच्चों को संरक्षण में रखते हुए काउंसलिंग कर उनके निवास इत्यादि पूछे गये और बच्चों के बताये अनुसार बाल कल्याण समिति रामगढ़ द्वारा जानकारी दी गयी और वही बाल कल्याण समिति सिंगरौली द्वारा तत्काल होम वेरिफिकेशन वगैरह किया गया किंतु कोविड-19 के कारण ट्रेन न चलने के कारण बच्चे नहीं आ सके थे इसलिए बच्चों के अभिभावक से कई बार संपर्क किया गया किंतु बच्चों के पिता शराब के नशे में रहता था और आता ही नहीं था और उस गांव के सरपंच सचिव ने बच्चो के अभिभावक से कई बार बताया और वह बैढन आने को तैयार नहीं है वही फिर मोरवा थाना के टीआई से संपर्क किया गया कि बच्चों के अभिभावक को प्रस्तुत करावे किंतु प्रयास असफल रहा ।
अभी हाल ही के 15 दिन पहले जिले के पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा उक्त कार्य को विशेष प्राथमिकता देते हुये बच्चों के पिता को ढूंढ लाने में सफल हुये और बच्चों के पिता बाल कल्याण समिति में 1 सप्ताह पहले आया जिसकी पूरी काउंसलिंग बाल कल्याण समिति सिंगरौली द्वारा की गयी तब जाकर बच्चों को बुलाने हेतु बाल कल्याण समिति रामगढ़ से संपर्क कर आज दिनांक 23/01/2021 को रामगढ़ की चाइल्ड लाइन के 2 टीम मेंबर अभिषेक कुमार सुश्री सुमंती देवी रामगढ़ से बच्चों को साथ लेकर बाल कल्याण समिति सिंगरौली के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के निर्देशानुसार बाल कल्याण समिति सिंगरौली द्वारा उक्त कार्य को प्राथमिकता देते हुये किशोर न्याय अधिनियम के अनुरूप बच्चों के हित में निर्णय लेते हुये जिला महिला बाल विकास एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवेश मिश्रा की उपस्थिति में बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती आशा गुप्ता, सदस्य- द्वारिका प्रसाद तिवारी द्वारा सुखद कार्यवाही करायी गयी जिसमे विशेष किशोर पुलिस इकाई मोरवा थाना एएसआई – कमलभान सिंह अहम भूमिका रही और इसके बाद गुम हुये तीनों बच्चों को परिजन को सुपुर्द कर और समझाइस दी गयी वही बिछड़े बच्चे अपने परिवार में मिलकर काफी प्रफुल्लित दिखे और जिसकी चहुओर सराहना की जा रही है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal