बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नशे के विरूद्ध सिंगरौली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक और सफलता मिली ।

जिसमे दिनांक 23/01/2021 को रात्रि पचास हजार रूपये कीमती मोटर सायकल सहित 6 पेटी देशी मदिरा कीमती पच्चीस रूपये की जप्त कर दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 23/01/2021 की रात्रि में कोतवाली थाना बैढन क्षेत्रान्तर्गत मुखबिर के सूचना पर कचनी के रास्ते अवैध रूप से शराब बोरे में भरकर मोटर साइकिल में लोड कर बिक्री हेतु ले जाने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा कचनी पुल के पास घेराबंदी कर अवैध शराब तस्करी करने वाले तस्करो में नाम चन्द्रकेश शर्मा पिता बृजभानराम शर्मा निवासी भटवा बिलौजी एवं जीतेन्द्र उर्फ बबलू शर्मा पिता अनिरूद्ध शर्मा निवासी तेलाई को मोटर साइकिल सीडी 110- एमपी 66-एमडी – 7114 में प्लास्टिक के बोरे में 6 पेटी देशी प्लेन शराब कुल 300 पाव कीमती करीब 25000 रूपये की अवैध रूप से बिक्री करने हेतु लोड कर ले जाते पाये जाने से पचास हजार रूपये कीमती मोटर साइकिल सहित जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो को जे.आर. पर न्यायालय पेश किया गया है और वही पकड़े गये दोनो शराब तस्कर थाना बैढन क्षेत्र के आदतन अपराधी है जिनके विरूद्ध पूर्व में भी चोरी, लूट – डकैती, अवैध शस्त्र रखने के कई मामले न्यायालय में विचाराधीन है।
उक्त कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय, प्रआर अरविन्द्र द्विवेदी, पिन्टू राय, आर. पंकज, महेश, की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal