ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 22/01/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत गोभा पुलिस चौकी और शासन पुलिस चौकी क्षेत्र में एक अलग – अलग संदिग्ध अवस्था में मौत होने की मामला प्रकाश में आया है जिसमे कोतवाली पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुये विवेचना में जुटी है ।
पहला घटना
गोभा पुलिस चौकी क्षेत्र के ओरगाई निवासी रामअजोर बैस पिता तुलसीराम बैस उम्र 35 वर्ष जो गार्ड का नौकरी करते थे जिनका आज सुबह में रेलवे पटरी पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गयी सिर में चोटें आयी है और उनके सगे भाई रामसकल बैस ने बताया कि कल रात लगभग 10:00 बजे विवेक कुमार बैस को छोड़कर घर नहीं पहुंचे लेकिन दरवाजे पर मोटरसाइकिल खड़ी है शंका जताते हुये बताया कि चार-पांच दिन पूर्व में ओरगाई गांव के भोला साकेत के रिश्तेदार से विवाद हुआ था जिसे जान से मारने की धमकी दी थी और वही गोभा पुलिस शव का पीएम कराकर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सुपुर्द किया गया और उक्त घटना को लेकर पुलिस विवेचना में जुटी है ।
दूसरी घटना
शासन चौकी अंतर्गत सूरुजलाल यादव पिता रामविचार यादव उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम कटौली पो.जरहा जो खम्हरिया पाही से अपने घर कटौली आ रहे थे तभी तियरा गाँव के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में आमने – सामने भिड़ंत होने से सुरुजलाल की मौत हो गयी जिसे रात में ही आनन – फानन में पीएम हाउस बैढन लाया गया ।
वही उक्त घटना के प्रत्यक्षदर्शी चचेरा भाई शिषकेन यादव पिता रामअवध यादव ने बताया कि कल शाम लगभग 7:00 बजे की घटना है बालू लदा ट्रैक्टर सामने से आ रहा था जिसका हेड लाइट धिम जलने के कारण कट लगने से घटना घटी है और मौके पर मौत हो गयी जिनसे जो छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी है बच्चो का उम्र 1वर्ष से 3 वर्ष तक के है जो दुख का पहाड़ टूट पड़ा और परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है ।
बताया जा रहा कि बालू लदा ट्रैक्टर रामजी बैस तियरा का है उक्त घटना का मामला दर्ज कर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है और वही शव का पीएम कराकर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा गया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal