
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी)बैढन आज दिनांक 21/01/2021 को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन मध्य प्रदेश का जत्था दिल्ली हरियाणा के सिंघु बॉर्डर – दिल्ली उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बॉर्डर – दिल्ली पंजाब के टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली गया था जो जत्था आज वापस सिंगरौली पहुंचा है ।

वह उक्त जत्थे की अगुवाई कर रहे ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड संजय नामदेव जत्थे के साथ माजन मोड़ पहुंचे और उक्त जत्थे का स्वागत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहायक जिला सचिव कामरेड राजकुमार शर्मा व ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अरुण देव पाण्डेय के नेतृत्व में भारी संख्या में पार्टी महिला फेडरेशन व ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से जत्थे में शामिल रहे कामरेड संजय नामदेव, कामरेड आनंद शाह, कामरेड बीएम नामदेव, कामरेड अनु तिवारी, विनय दुबे, आदर्श नामदेव का भव्य स्वागत किया गया ।
स्वागत करने वालों में रमापति कुशवाहा, अरुण कुमार सिंह, ब्लॉक सचिव, राकेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य रामरति, कोषाध्यक्ष अरविंद शाह, एआईटीयूसी से प्रमोद नामदेव सुनील सिंह, बृजेश जायसवाल, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय, अनीता गुप्ता, सुनैना शर्मा, सुनीता दुबे, चंपा देवी, करुणा तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal