बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश कांगेस कमेटी प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने आरोप लगाते हुये बताया कि शासन प्रशासन द्वारा जयंत में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था जिसमें 90% कंपनियां बाहर की है और उसमे रोजगार के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करने साथ दिखावा हो रहा है जबकि रोजगार मेले में जिले में कार्यरत स्थानीय कंपनियां जैसे ओबी कंपनियां, पावर प्लांटों के अंतर्गत कार्य कर रही और कंपनियों का नाम नहीं जोड़ा गया है ।

उक्त संबंध में विगत दिवस युवा कांग्रेस सिंगरौली द्वारा पुराने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ और युवा साथियों के साथ अपर कलेक्टर डीपी वर्मन को ज्ञापन पत्र सौंपा गया था और उक्त ज्ञापन पत्र में जिक्र किया गया था कि रोजगार मेले में स्थानीय कंपनियां जो यहां पर कार्यरत हैं और उनका नाम जोड़ा जाये और युवा बेरोजगारों को रोजगार दिया जाये और वही कोरोना काल में युवा बेरोजगार बाहर के कंपनियों में कार्य करने के लिये जो भेजा जा रहा है वह सिर्फ खानापूर्ति और दिखावा है जबकि जिले में कई कंपनियां पहले से कार्यरत हैं l
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal