बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी)बैढन /गोरबी अवैध अतिक्रमणकारियों को शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करना अब महंगा पड़ रहा है और शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान में अवैध अतिक्रमणकारियों से शासकीय भूमि को मुक्त कराया जा रहा है ।

वही आज गुरूवार को जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर डीपी बर्मन के निर्देशन में ग्राम नौढिया एवं गोरबी की शासकीय बेशकीमती भूमियों में गोरबी के तीन तथा नौढिया के नौ अतिक्रमणकारियों से शासकीय भूमि पर किये गये अवैध अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया गया है ।
इस अभियान अंतर्गत कार्यवाही में दोनों ग्रामों की लगभग 6 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है और जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹6 करोड़ है और ग्राम नौढिया की शासकीय आराजी क्रमांक 841 रकबा 2.82 हेक्टेयर एवं ग्राम गोरबी की शासकीय आराजी क्र. 661/1,673 से कुल 12 अतिक्रमणकारियों क्रमश: प्रशांत सिंह पिता दद्दे सिंह, रामचंद्र पिता लुडखुर अग्रहरी, जावेद अख्तर पिता नजूर उल हक मुसलमान, सीताराम पिता लक्ष्मणधारी केवट, संत कुमार पिता राजपति गुप्ता, राजेश पाण्डेय पिता सत्यनारायण, गेंदलाल मिश्रा पिता शिवसिया प्रसाद, विनोद साकेत पिता रामलल्लू साकेत, शंकर गुप्ता पिता वंशबहादुर गुप्ता, संदीप कुमार पिता जेडी गोस्वामी, दिनेश कुमार पिता अवध साकेत एवं गिरीश कुमार द्विवेदी पिता रामरखवाले शरण से शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त करायी गयी है।
ज्ञात हो कि विगत दिवस चितरंगी तहसील के अंतर्गत गीर छादा में अनुमानित लागत डेढ़ करोड़ की शासकीय भूमि में बने पक्का मकान धरासायी कर शासकीय भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराया गया और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 188 एवं 447 के अंतर्गत प्राथमिकी ( एफ आई आर) भी दर्ज करायी गयी है ।
उक्त कार्यवाही में एसडीएम चितरंगी नीलेश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस एवं राजस्व के संयुक्त दल में कार्यवाही के समय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजीव पाठक, तहसीलदार चितरंगी कुणाल राऊत, नायब तहसीलदार वृत दुधमनिया संजय जाट, थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी, थाना प्रभारी नवानगर यूपी सिंह, थाना प्रभारी चितरंगी आरपी रावत, निरीक्षक डीएन राज, चौकी प्रभारी गोरबी सुधाकर सिंह परिहार, राजस्व निरीक्षक पटवारी एवं पुलिस के जवान उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal