ब्रेकिंग न्यूज़ – 20/01/2021
हिम्मत समाचार -(राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :-साम लगभग 8 बजे के आसपास जयन्त बस स्टैंड से महज दो सौ मीटर दूरी पर मारुति सेलेरियो कार ने तेज गति से सड़क के किनारे खड़े टैंकर में मारी जोरदार टक्कर कार हुई चकनाचूर।

मौके पे पहुँचे जयन्त चौकी प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी अपने दल बल के साथ पहुँच कर घायल हुए व्यक्तियों को उपचार के लिए नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भेजवाया तथा जाम खुलवा कर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाते हुए जेसीबी (JCB)के माध्यम से क्षतिग्रस्त हुए वाहन को जयन्त चौकी ले जाया गया।
लोगों का कहना है -सड़क के किनारे खड़े हुए अनियमित रूप से टैंकर के चलते ये दुर्घटना हुई है यदि इस पर अंकुश न लगाया गया तो आने वाले दिन में इससे और बड़ी दुर्घटना देखने को मिल सकती है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal