Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ज्यादती के प्रयास में आदिवासी युवती का गला घोंट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार गढ़वा थाने के खटाई गांव में मिले यूवती के लाश का मामला प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिंगरौली ने किया खुलासा।।

ब्रेकिंग न्यूज़ - 03/01/2021

हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार )- सिंगरौली/(बैढ़न) :-बीते दो जनवरी कि सुबह गढ़वा थाने के खटाई गांव में आदिवासी युवती कि हुई हत्या के घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्त में लेते हुए पुलिस ने ज्यादती एवं हत्या का मामला दर्ज करते हुए अपने गिरफ्त में लिया है।

आज अपराह्न एस.पी.वीरेंद्र सिंह ने घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि बीते एक जनवरी कि शाम गूंगी युवती को पड़ोस के ही गांव में रहने वाले इंद्रेश सिंह बरगाही ऊर्फ "दीनू" किसी बहाने घर से बुला कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ले गया था जहां पर यूवती के साथ ज्यादती किया एवं दोबारा करने के प्रयाश में दोनों में हाथापाई हो गई इसके बाद हत्यारोपी इंद्रेश ने युवती का दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दी तथा फरार हो गया था।

एस.पी.श्री सिंह ने बताया कि घटना कि शिकायत दो जनवरी कि सुबह मिलते ही एक पुलिस टीम गठित करते हुए संदेही कि सरगर्मी से धरपकड़ पूछताछ की गई जिसमें घटनाक्रम का खुलासा हुआ और हत्यारोपी दीनू के विरुद्ध धारा 376 302 201 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी अनिल सोनकर एसडीओपी एसएन सिंह एवं गढ़वा टीआई संखधर द्विवेदी संतोष तिवारी मनीष त्रिपाठी यूपी सिंह अरुण पाण्डेय सहित थाना स्टाफ शामिल रहा।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...