बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली ( राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम खटाई में दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म एवं अंधी हत्या का जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह ने पत्रकारों के समक्ष आज दिनांक 03/01/2020 को खुलासा किया गया और वही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को सिंगरौली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद 12 घण्टे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होने बताया कि इस दौरान मृतिका की आंख फोड़े जाने की भी अफवाह उड़ायी गयी थी जो पोस्टमार्टम के बाद निराधार निकली है ।
पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों के समक्ष बताया कि 02 दिसम्बर 2021 को दोपहर थाना गढ़वा पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खटाई से लगभग दो सौ मीटर दूर सोन नदी के कछार में एक दिव्यांग युवती की अर्धनग्र शव पड़ा हुआ है और इस घटना की सूचना पर तत्काल थाना गढ़वा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया ।
इस हृदय विदारक घटना पर पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जिला मुख्यालय से तत्काल एफएसएल टीम फिंगर प्रिंट, सायबर सेल, डाग स्काट टीम मौके पर रवाना की गयी और स्वत: और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर घटना स्थल पहुंचे और घटनास्थल पर सूचना कर्ता सलोने प्रसाद पिता सखोने प्रसाद वर्मा की सूचना पर मर्ग कायम किया गया और रिपोर्ट में सलोने प्रसाद द्वारा बताया कि गया कि उसकी दिव्यांग पुत्री उम्र 22 वर्ष दिनांक 01 जनवरी के सायं 17:00 बजे घर से बाहर गयी थी जो वापस नहीं लौटी तब उसकी तलाश करने लगे तो दिनांक 02 जनवरी की सुबह 07:00 बजे शव सोन नदी के किनारे झाड़ी में पड़ा पाया गया और मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतिका के शव का पंचनामा किया गया औए इसके बाद डाक्टर टीम से पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें मृतिका की मौत दुष्कर्म कर गला दबाने से होना पाया गया ।
पोस्टमार्टम में मृतिका की आंख मृत्यु उपरान्त चाीटियों द्वारा काटने से प्रभावित होना बताया गया और पीएम रिपोर्ट के उपरान्त थाना गढ़वा में अप. क्र. 01/2021 धारा 376, 302, 201 भा.द.वि. का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
वही पुलिस अधीक्षक- बीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा मृतिका के परिजनों एवं स्थानीय लोगों से चर्चा कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया गया और घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के नेतृत्व में एसडीओपी और 5 थाना प्रभारियों की विशेष टीम बनायी थी जाकर अलग-अलग दायित्व सौंपे गये और विशेष टीम द्वारा गढ़वा में शिविर करके अथक प्रयासों से हत्या का खुलासा 12 घंटे में किया गया ।
इस संबंध में विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम खटाई निवासी दीनू सिंह उर्फ इन्द्रेश पिता – विजय बहादुर सिंह उर्फ लल्ला उम्र 27 वर्ष को घटना दिनांक को घटना स्थल के पास देखा गया था और इसी संदेह के आधार पर उसे अभिरक्षा में लेकर कड़ी पूछताछ की गयी जिसमे पूछताछ के दौरान आरोपी दीनू सिंह ने बताया कि दिनांक 01/01/2020 को वह खटाई पंचायत भवन के पास सायं 17:00 बजे खड़ा था तभी वहां से दिव्यांग युवती हाथ में पानी का डिब्बा लेकर शौच के लिए जाती दिखी और आरोपी उसके पीछे-पीछे घटनास्थल पर पहुंचा दिव्यांग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और वही पीड़िता द्वारा विरोध करने एवं सबको बताने का इशारा करने पर आरोपी दीनू सिंह द्वारा पीडिता के दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी और उसके शव को नदी के कटाव में झाड़ियों के नीचे छुपा दिया ।
आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर साक्ष्य संकलित किया और आरोपी दीनू सिंह को गिरफ्तार किया गया जिसे ज्युडिसियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।
उक्त कार्यवाही में शामिल रहे पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा
थाना गढ़वा क्षेत्र में हुये दुष्कर्म एवं अंधी हत्या की घटना के खुलासे में जिला पुलिस अधीक्षक – बीरेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर के नेतृत्व में बनाई गयी विशेष टीम द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिरीक्षक रीवा – उमेश जोगा द्वारा पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है और पुलिस अधीक्षक- बीरेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विशेष टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर द्वारा किया गया और इस टीम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चितरंगी- एस.एन. सिंह बघेल, थाना प्रभारी गढ़वा टीआई- शंखधर द्विवेदी, थाना प्रभारी चितरंगी टीआई- आर.पी.रावत, थाना प्रभारी सरई टीआई- संतोष तिवारी, थाना प्रभारी मोरवा टीआई- मनीष त्रिपाठी, थाना प्रभारी नवानगर टीआई- उमेश प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी बगदरा- विनोद सिंह, चौकी प्रभारी नौडिहवा- अभिनव सिंह, उपनिरी. मनोज सिंह चौहान थाना चितरंगी, एफएसएल यूनिट प्र.आर. नरेन्द्र प्रताप सिंह, फिंगर प्रिन्ट उप निरी माण्डवी पाण्डेय, सायबर सेल आर विजय खरे सहित अन्य पुलिस कर्मियों की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal