ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 03/01/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर- राजीव रंजन मीणा के दिशा – निर्देशन में नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त – आरपी सिंह के मार्गदर्शन नपानि प्रशासन द्वारा आयोजित दिनांक 04/01/2020 को सुबह लगभग 9:00 बजे से दोपहर 02:00 तक शिविर लगाकर विभिन्न समस्याओं का निराकरण जिले के सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जायेगा ।
जिसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे जिसमें राजस्व विभाग तहसीलदार /पटवारी से संबंधित निराकरण, बिजली विभाग से सम्बन्धित बिजली बिल सुधार वगैरह का निराकरण, नगर पालिक निगम से सम्बंधित प्रधानमंत्री स्वनिधि पंजीयन कराने, आयुष्मान कार्ड बनाने, खाद्यान पात्रता पर्ची वितरण, सामाजिक न्याय नि:शक्त विधवा, वृद्धा, पेंशन आवेदन करने, पेयजल/स्वच्छता/ स्ट्रीट लाइट सम्बन्धित नगरीय क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं का निराकरण हेतु वार्ड क्र. 39, 40, 41 और आसपास के हितग्राही पुराना जिला चिकित्सालय के सामने सामुदायिक भवन बैढन में शिविर आयोजित होगा और वही वार्ड क्र. 29, 30, 42 और आस पास के हितग्राहियों के लिये पं. अटल बिहारी बाजपेयी सामुदायिक भवन बिलौंजी में शिविर आयोजित होगा ।
यह जानकारी नगर पालिक निगम सिंगरौली उपायुक्त एवं राजस्व अधिकारी- आरपी वैश्य ने दी है और उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राही उक्त शिविर में पहुचकर योजना का लाभ उठाये ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal