ब्रेकिंग न्यूज़ – 29/12/2020
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :-बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर में एक भीषण हादसा पेश आया, जहां बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुलिस का वाहन पुल से नीचे जा गिरा। इस हादसे में पुलिस के बोलेरो वाहन में बैठे सभी पुलिसकर्मी व चालक घायल हो गए।

जानकारी अनुसार सभी पुलिसकर्मी चितरंगी स्थित फायरिंग रेंज जा रहे थे कि ग्राम बड़ोखर में तेज गति में विपरीत दिशा से आ रहा बाइक सवार पुलिस वाहन के सामने आ गया। जिसे बचाते बचाते पुलिस का वाहन पुल से नीचे जा गिरा। घटना के बाद ग्राम बड़ोखर में चीख-पुकार मच गई और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। तत्काल थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों समेत डायल 100 समेत एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार हेतु ले जाया गया।
इस घटना में सहायक उपनिरीक्षक एल.एन द्विवेदी, प्रधान आरक्षक रमेश कोल, रामचरण सतनामी, आरक्षक अरविंद रावत एवं चालक लाल बहादुर केवट को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले जाया गया है। वहीं इस घटना में आरक्षक गणेश रावत व बृजेंद्र धाकड़ को भी चोटें लगी हैं।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal