
हिम्मत समाचार/(राजकुमार सिंह/बरुण कुमार) — सिंगरौली 28 दिसम्बर 2020/प्रदेश शासन द्वारा पटवारियों को सप्ताह में सोमवार तथा गुरूवार को पटवारी हल्का मुख्यालय की ग्राम पंचायत में उपस्थित रहनें के निर्देश दिए गए है। निर्देश के परिपालन में कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने जिले के पटवारियो को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक सोमवार एवं गुरूवार को पटवारी हल्का मुख्यालय की ग्राम पंचायत में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा हल्क पटवारी प्रति दिन किये जाने वाले कार्यो को निर्धारित 10 विदुओ के प्रतिवेदन को भरकर अपने तहसीलदार के समंक्ष प्रस्तुत करेगे। उन्होने निर्देश दिया कि पटवारी अपनी उपस्थित सार्थक एप मे दर्ज करने के साथ ही तहसीलदार के वाट्सअप गु्रप में अपनी लोकेशन तथा ग्राम पंचायत भवन के साथ सेल्फी लेकर अपलोड करेंगे। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदारों को भी पटवारियों की उपस्थिति की नियमित मानीटरिंग के निर्देश दिए है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal