Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

105 लोगो ने आज मंगलवार को जनसुनवाई मे पहुँचकर कलेक्टर को सुनाई अपनी – अपनी समस्याये कई समस्याओ का कलेक्टर ने मौके पर कराया निराकरण

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन आज 29 दिसम्बर 2020 को कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये पहले की तरह प्रत्येक मंगलवार को चल रहे जनसुनवाई आज कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न अंचलो से आये हुये 105 व्यक्तियो ने अपनी समस्याओ को जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा को सुनाते हुये अपना आवेदन दिया ।

जिस पर कलेक्टर श्री मीणा के द्वारा गंभीरता पूर्वक विचार करते हुये कई समस्याओ का निराकरण जनसुनवाई के दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियो से कराया गया ।

वही जिन आवेदनो का निराकरण जनसुनवाई के दौरान नही हो पाया है और उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन का निराकरण कर संबंधितो को अवगत कराया जाये ।

उक्त जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत अधिकारी – साकेत मालवीय, डिप्टी कलेक्टर – सम्पदा सर्राफ, अधीक्षण यंत्री विद्युत- एसपी तिवारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, खनिज अधिकारी- ए.के राय, उपसंचालक कृषि अशीष पाण्डेय, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अधिकारी- संजय खेडकर, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी पाण्डेय, डीपीसी – आर.के दुबे, खाद्य अधिकारी – बालेन्द्र शुक्ला, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...