Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बैंकों के आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा प्रबंधों की पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा, बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जिले के शहरी क्षेत्र में संचालित बैंकों के प्रबंधकों की बैठक आहूत की गयी और बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर, प्रभारी जिला विशेष शाखा- योगेन्द्र सिंह, भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया, एचडीएफसी बैंक, मध्यांचल ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंकों के प्रबंधक उपस्थित रहें।

उक्त बैठक में पुलिस कप्तान द्वारा बैकों के आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा प्रबंधो की समीक्षा कर बैकों के अंदर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगाह रखने और सभी एटीएम में आवश्यक रूप से सुरक्षा गार्ड तैनात करने, बैकों के पार्किंग क्षेत्रों में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाने, बैकों में लगे सायरन, फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर इत्यादि समय-समय पर चेक करनें, बैंको में पुलिस के नम्बर डिस्प्ले करने एवं अस्थायी कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन कराने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह ने बैंक धोखाधड़ियों के वर्तमान प्रचलित तरीकों से सभी बैंक अधिकारियों को अवगत कराकर ऐसी धोखाधड़ी रोकने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाने की अपेक्षा की और इस दौरान बैंक प्रबंधकों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा एसएमएस एवं अन्य माध्यमों से ऐसे धोखाधड़ियों से बचने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहें है परंतु जन चेतना के अभाव में लोग लाटरी एवं अन्य प्रलोभनों में आकर ऐसी धोखाधड़ियों का शिकार हो रहें है और पुलिस अधीक्षक द्वारा बैंको एवं पुलिस के बेहतर समन्वय हेतु पुलिस अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया ।

गैस कनेक्शन एवं सब्सिडी के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में ठगी बैठक के दौरान बैंक प्रबंधकों द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे अपराधियों द्वारा लोगों को फ्री गैस कनेक्शन एवं सब्सिडी का झांसा देकर आधार कार्ड, बैंक डिटेल लेकर लोगों के खाते से पैसा निकाल ले रहे है और ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता ऐसे असामाजिक तत्वों के झांसे में न आयें और इस हेतु अपील की गयी है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...