
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कर्मचारी हितैषी म.प्र. शिक्षक काँग्रेस संगठन के प्रान्तीय निकाय के आह्वान पर आज शिक्षकों की लम्बित माँगों के आदेश जारी किये जाने हेतु जिला इकाई सिंगरौली व प्रान्तीय पदाधिकारियों के द्वारा जिला कलेक्टर के माध्यम से म.प्र. शासन मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि सँयुक्त कलेक्टर बी.डी. पाण्डेय को मांगपत्र का ज्ञापन पत्र सौंपा गया ।
उक्त ज्ञापन पत्र मेंं मुख्य रूप से माँगे इस प्रकार है क्रमोन्नति प्राप्त शिक्षकों को पदोन्नति का पदनाम, रुके हुये मंहगाई भत्ते एवं इंक्रीमेंट का शीघ्र भुगतान, राज्य शैक्षणिक सेवा के अंतर्गत कार्यरत अध्यापक संवर्ग को पुरानी पेंशन, गुरुजियों को नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता, अतिथि शिक्षकों को नियमित किये जाने, ऑउट सोर्सिंग के तहत नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर को नियमित किये जाने, स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति इत्यादि मांगें सम्मलित है और स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु जिक्र है ।
उक्त ज्ञापन पत्र सौंपने में मुख्य रूप से रमाकांत शुक्ला प्रांतीय सह सचिव मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस, रमेश शाह उपाध्यक्ष, जय प्रकाश दुबे महामंत्री, विश्वनाथ पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, विक्रमादित्य तिवारी, शंकर प्रसाद कुशवाहा, रमेश प्रसाद त्रिपाठी, धर्मराज पनिका, त्रिवेणी प्रसाद वर्मा, इंद्रेश शुक्ला, श्रीमती आशा सिंह, सुरेश कुमार, करण, राजनारायण पाण्डेय श्रीराम कुशवाहा, संजीव पाण्डेय, बीएम पनिका, जितेंद्र सोनी, बसंत पाण्डेय, रोहिणी प्रसाद तिवारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal