
हिम्मत समाचार/(राजकुमार सिंह/बरुन कुमार)सिंगरौली 15 दिसम्बर – कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा ने आज प्रात: काल में नवजीवन बिहार एवं जयन्त बस स्टैण्ड सहित अन्य आवश्यक चौराहों पर पहुचकर नगर निगम के द्वारा किये जा रहे साफ-सफाई व्यस्थाओं का जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित नपानि आयुक्त आरपी सिंह एवं कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय को साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए कार्य में और गति लाने के निर्देश दिये गये।
विदित हो कि कलेक्टर के द्वारा पूर्व में नगर निगम के कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे कि प्रात: 6 बजे वार्डो में पहुच कर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन करें। उसी तार्यत्मय में आज कलेक्टर स्वयं प्रात: भ्रमण पर निकल कर किये जा रहे कार्यो का जायजा लिए।
भ्रमण के दौरान नगर निगम के सहायक यंत्री, सिद्धार्थ सिंह आदि उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal