गंदगी के अंबार, टूटी – फूटी नालियां खुद बयाँ कर रही

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन सिंगरौली जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय ने नगर निगम प्रशासन गंभीर आरोप लगाते हुये कहा है कि नगर निगम में 2 – 3 वर्षो से केवल जनता के पैसे की बर्बादी हो रही और निगम के अधिकारी व सत्ता पक्ष के नेता मिलकर स्वच्छता अभियान के नाम पर बंदरबांट किया जा रहा है जहां देखो वहां गंदगी का आलम अपने आप में सब कुछ बयां कर रहा है ।

नगर निगम क्षेत्र के आवासीय बस्तियों में जगह-जगह नालियां टूटी है और गन्दगी से नालियों में कचरे पटे है और नाली का पानी ठीक से निकासी नही हो पा रहा है कई जगहों पर नाली न होने कारण घरो का गंदा पानी सड़क जमा रहता है वही राहगीरों को परेशानी उठाना पड़ता है सड़क के पानी के छींटे पड़ने व घरों से निकलने वाले गंदा पानी के बहाव को लेकर तू – तू, मैं मैं की स्थिति के बाद थाना पुलिस कोर्ट कचहरी तक नौबत पहुँच चुका है इसके बावजूद अभी तक स्थिति जस का तस बनी हुयी है ।
वही बताते है कि नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में निगम के अधिकारी एनजीओ स्वच्छता अभियान टीम द्वारा शहरी क्षेत्रों में “स्वच्छता सर्वेक्षण – 2021 जगह – जगह स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक किया जा रहा है वही जिला मुख्यालय के पोस्ट ऑफिस रोड के पास नालियां बज – बजा रही और बैढन थाना रोड पुराना साकेत बस्ती के पास नाली न होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है इसी प्रकार कई वार्डो के आवासीय बस्तियों में इस प्रकार की स्थिति देखने को मिलेगा ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal