Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दिनदहाड़े चैन लूट की घटना को अंजाम देने वाला बदमाश को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर 75 हजार रूपये व चैन बरामद

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस 06 नवम्बर को दिनदहाड़े बिलौजी निवासी श्रीमती सुमन गुप्ता के घर अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू की नोक पर महिला के गले से चैन छीनकर फरार हो गये थे और उक्त मामले की सूचना पर कार्यवाही करते हुये कोतवाली पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपी को बिहार के कटिहार से गिरफ्तार किया गया है और एक आरोपी अब भी फरार बताया गया वही आरोपी के पास से चोरी गया चैन बरामद कर लिया गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार 06 नवम्बर को बिलौजी निवासी श्रीमती सुमन गुप्ता पति विनय गुप्ता के घर रीडिंग लेने का बहाना बनाकर 2 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा श्रीमती सुमन गुप्ता के घर का दरवाजा खुलवाकर घर में प्रवेश कर सुमन गुप्ता को डरा – धमका कर चाकू दिखाकर धक्का देकर उसके गले से सोने की चैन खींचकर भाग गये थे और वही पीड़िता की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना बैढन में अप. क्र.1023/20 धारा 394, 450 भा.द.वि. का प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया और शहर में अचानक हुयी इस प्रकार की गंभीर वारदात को कोतवाली पुलिस द्वारा चुनौती के रूप में लिया गया। 

जिला पुलिस अधीक्षक एवं अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा दिन मे घटित इस गंभीर वारदात के अज्ञात आरोपियों की पतारसी करने एवं गिरफ्तारी करने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक एवं कोतवाली प्रभारी नगर निरीक्षक- अरूण पाण्डेय को निर्देशित किया गया और वही कोतवाली प्रभारी द्वारा चार अलग-अलग टीमें बनाकर कस्बा बैढ़न एवं सरहदी शक्तिनगर, अनपरा, (उत्तर प्रदेश) और रघुनाथ नगर (छत्तीसगढ़) के तरफ रवाना की गयी। 

उक्त प्रकरण के अनुसंधान के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि कुछ बिहार तरफ से बदमाश सिंगरौली में आकर बदमाशों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है वही मुखबिर के सूचना के आधार पर दिनांक 11/11/2020 को संदेही बलजीत कुमार ठठेरा पिता स्व. मिथिलेश ठठेरा उम्र 30 वर्ष निवासी- ग्राम समेली थाना कुरसेला जिला – कटिहार (बिहार) को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जिस पर उसके द्वारा अपने साथी चिप्पा उर्फ कुंदन कुमार पिता दिनेश कुमार शाह निवासी – समेली थाना कुरसेला जिला कटिहार (बिहार) के साथ मिलकर पल्सर मोटरसायकिल से आकर उक्त वारदात को घटित करना स्वीकार किया गया और वही आरोपी बलजीत के मेमोरण्डम के आधार पर लूटी गयी चैन करीबन पौने दो तोला की कीमती 75 हजार रूपये व घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसायकल घटना घटित करने हेतु उपयोग किया गया मोबाइल एवं घटना के वक्त लिया गया बैग आरोपी बलजीत के पेश करने पर उसके किराये के मकान शक्तिनगर से जप्त किया गया और उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय बैढन पेश किया गया । 

उक्त प्रकरण में फरार आरोपी चिप्पा उर्फ कुंदन कुमार पिता दिनेश कुमार शाह निवासी समेली थाना कुरसेला जिला कटिहार (बिहार) की तलाश जारी है और इस प्रकरण के अनुसंधान के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी सोने चांदी का जेवर साफ करने का बहाना लेकर घटना के पूर्व रेकी करते थे और उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देते थे एवं घटना के बाद अन्य शहरों में जाकर फिर से वारदात करते थे। 

आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड एवं अन्य जानकारी प्राप्त की जा रही है और इस प्रकरण के त्वरित अनुसंधान एवं पतारसी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त कार्यवाही में शामिल कोतवाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है । 

उक्त कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी नगर निरीक्षक- अरूण कुमार पाण्डेय, एसआई- पुष्पेन्द्र धुर्वे, प्रआर- पप्पू सिंह, अरविन्द द्विवेदी, पिन्टू राय, आर. जीतेन्द्र सेंगर, महेश पटेल, पंकज सिंह सहित अन्य पुलिस टीम की अहम भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...