नगरीय क्षेत्रों में नहीं बिकेंगे पटाखे, केवल ग्रामीण क्षेत्र में – जिला कलेक्टर

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष – राजेश सोनी ने गम्भीर आरोप लगाते बताया कि भारतीय जनता पार्टी के ऊपर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण रूप से व्यापारियों का विरोधी बनती जा रही है और वही एक तरफ सिंगरौली जिले में कलेक्टर ने तत्काल में सिंगरौली के नगरीय क्षेत्रो में पटाखे जलाने से रोक लगाये गये हैं जबकि जिला प्रशासन को दिल्ली सरकार के तर्ज पर दीपावली के 1 महीने पहले पटाखों पर अवरोध लगाने चाहिये था ताकि व्यापारी वर्ग पहले से ही सतर्क हो जाते और अपनी पूंजी पटाख़ों में फसाने से बच जाते और एक तरफ कोरोना जैसे महामारी में व्यापारी पूर्ण रूप से बर्बाद हो गये हैं और वही दूसरे तरफ जिला प्रशासन ने जल्दी बाजी के निर्णय में व्यापारी वर्ग और बुरी तरह से टूट जायेगे ।

वही आप सिंगरौली जिलाध्यक्ष- श्री सोनी ने कहा की सिंगरौली में प्रदूषण को रोकने के लिये अनेक प्रकार के उद्योगों पर ध्यान देना चाहिये जैसे – त्रिमुला, रिलायन्स सासन कोल माइन्स, एन.सी.एल. बलियरी में छोटे – बड़े उद्योगों पर पर ध्यान देना चाहिये और तब जाकर कही बढ़ते प्रदूषण के ऊपर अंकुश लगाया जा सकता है ।
वही सीधी/सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती ने जिस तरह से व्यापारियो को बतायी कि पटाखों के बिक्री माननीय कलेक्टर महोदय के द्वारा अपने मन से रोक नही लगाये है तो फिर किसके मन से रोक लगायी गयी है यदि एन.जी.टी. द्वारा नियमानुसार रोक लगा गयी हैं तो आज तक एन.जी.टी. के सभी नियमों पर कार्यवाही क्यों नही की गयी ?
एक तरफ जिला प्रशासन के तरफ से पटाखों के ऊपर अंकुश लगाने की बात कही जाती है और दूसरे तरफ सत्ता के नशे में चूर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों के द्वारा खुलेआम नियम क़ानून की धज्जियां उड़ाई गयी और अब देखना ये है कि जिला प्रशासन इन सत्ताधारियों के ऊपर किस प्रकार का एक्शन लेती है ।
आम आदमी पार्टी व्यापारी वर्ग एवं सभी वर्गों के साथ हमेशा रहेगी और वही आम आदमी पार्टी जिला प्रशासन से विशेष आग्रह करती है कि पटाखों के व्यापारियों के लिये ऐसा कुछ कदम उठाये कि उनका नुकसान न होने पाये ।
जिला कलेक्टर का कहना है
जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा से बात की गयीं तो उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र में पटाखा बिक्री करने दुकानें नहीं लगेगी वही केवल ग्रामीण क्षेत्रों में ही पटाखा बिक्री करने की दुकाने लगेगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal