Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगरीय क्षेत्रो में लम्बे समय से व्याप्त जनसमस्याओं का निराकरण हेतु नपानि कार्यालय मुख्य गेट पर भाकपा के बैनर तले धरना प्रदर्शनकारियो को तहसीलदार के समझाइस से धरना खत्म

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 11/11/2020

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सिंगरौली के तत्वाधान में राज्य परिषद सदस्य कामरेड- संजय नामदेव के नेतृत्व में नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में लम्बे समय से आम जनमानस की 12 सूत्रीय मांगो को लेकर नगर पालिक निगम कार्यालय सिंगरौली कार्यालय के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन कर धरने पर बैठे हुये थे जिसे निराकरण हेतु धरना स्थल पर आये हुये सिंगरौली नगरीय तहसीलदार- जीतेंद्र वर्मा और जहान्वी शुक्ला को कामरेड- संजय नामदेव ने धरना स्थल पर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमे 12 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा गया जिसमें निम्नानुसार है

(1) अशोक पटवा नंदगांव के साथ न्याय किया जाये और कागजात में मृत अशोक पटवा को जिंदा किया जाये और अपराध करने वाले सभी दोषी अधिकारी – कर्मचारी पर कार्यवाही तत्काल बर्खास्त किया जाये (2) गुलबिया पुत्री दुखी निवासी- नवजीवन विहार सेक्टर नंबर 3 का प्लाट 2/62 तत्काल दिलाया जाये जो सूरज पिता- तपेश्वर को उक्त प्लाट आवंटित करने वाले दोषी कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाये (3) के.के.स्पन, तेजस, चंद्रा कंपनी के द्वारा निर्माण कार्य के दौरान तोड़े गये सड़क – नाली और जगह-जगह खोदे गये गड्ढों को सभी वार्डों में उक्त कंपनी से द्वारा उन स्थानो पर तत्काल गड्ढे को भरायी निर्माण कार्य करवाये जाये (4) शिव शक्ति ट्रांसपोर्ट कंपनी के द्वारा परसौना से निगाही मोड़ तक निर्माण कार्य कंपनी के खर्चे पर पूरी तरह से साफ स्वच्छ कराया जाये (5) सड़क – नाली निर्माण के दौरान परसौना से निगाही मोड़ मुख्य मार्ग के दोनों तरफ लगे हैंडपंप उखाड़ लिया गया था उसे फिर खनन करवाकर हैंडपंप लगवाया जाये (6) संविदाकार कंपनी ठेकेदारों से निविदा के लागत के हिसाब से गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराया जाये जैसे कि पीडीएफ भवन नंदगांव जैसा नहीं (7) सार्वजनिक धार्मिक स्थान जोगियाबीर बाबा (डीहबाबा) स्थान का सुंदरीकरण पीसीसी चौतरा – हैंडपंप – स्ट्रीट लाइट जैसे सभी निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराये जाये (8) नपानि सिंगरौली के सभी क्षेत्रों में ऑटो स्टैंड बनवाया जाये और कोरोनाकाल से पूर्व में नपानि उपायुक्त प्रभारी – संघ प्रिय (आईएएस) द्वारा बनावाये गये हुये ऑटो स्टैण्ड का अतिक्रमण से मुक्त कराकर जल्द से जल्द आवागमन सुव्यस्थित कराये जाये और प्रतिदिन 20/- रुपये नगर निगम द्वारा ऑटो वालो से वसूली बंद किया जाये (9) नगर निगम सिंगरौली में बरसों से एक ही जगह पर पदस्थ अधिकारी- कर्मचारियों को तत्काल जिले से बाहर तबादला कराया जाये (10) प्रधानमंत्री आवास का आवंटन में हो रही धांधली की जांच कराकर दोषियों को बर्खास्त किया जाये (11) कुबेर प्रसाद शाह पिता मोहन शाह वगैरह की खसरा न.1295, 1297 पट्टे की भूमि नपानि सिंगरौली ने अतिक्रमण किया है उसे खाली कराया जाये (12) जनहित कार्य जैसे कर्मकार समग्र आईडी, समग्र आईडी में आधार लिंक जैसे अन्य कार्यो को निगम द्वारा शिविर लगाकर कार्य कराये जाये और साथ ही साफ – सफाई अभियान समय से पूर्ण कराये जाये ।

उक्त 12 सूत्रीय मांगों पर अबिलम्ब कार्यवाही कराये जाने 7 दिवस के अंदर कराये गये कार्यवाही से पार्टी कार्यालय को अवगत कराये नहीं तो 07 दिवस के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नगर पालिक निगम कार्यालय गेट में ताला लगाकर व कामकाज प्रभावित कर विरोध प्रदर्शन करेगा और जिसकी जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी ।

उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाकपा राज्य परिषद सदस्य कामरेड- संजय नामदेव, सहसचिव- राजकुमार शर्मा, विधानसभा देवसर प्रत्याशी- शिवकली साकेत, भगवान आश्रय नामदेव, एआईवाईएफ जिलाध्यक्ष- अरुण पाण्डेय, राकेश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष- अरुण सिंह, मडल अध्यक्ष- रामरसीले नापित, विपिन रस्तोगी, आनंद शाह, सुनैना शर्मा, सोनमा साकेत, रामबरन यादव, अशोक पटवा, अनुपमा विश्वकर्मा, अनीता, हनुमान सिंह, रामधनी साकेत, अरविंद शाह, रोहित सिंह उर्फ मालू, राम सिंह सहित महिलाएं – पुरुष मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...