ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 12/11/2020

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन के.के. स्पंज कम्पनी द्वारा चल रहे सीवर पाइप लाइन कार्य में काम कर रहे कर्मचारी सुधीर शर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी- भटवा बिलौंजी का बताया जा रहा है जिसमे सीवर पाइप लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी खिसकने से गड्ढे में युवक सुधीर शर्मा गिर गया और मिली जानकारी के अनुसार मौके पर अन्य कर्मचारी भाग निकले ।
वही मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 6:00 बजे के बाद भी के.के. स्पंज कंपनी प्रबंधन द्वारा घोर लापरवाही साफ झलक रही है वही सीवर पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा था तभी यह घटना घटी है मौके पर गामीणो व परिजनों का काफी आक्रोश व्याप्त है ।
इनका कहना है
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – अनिल सोनकर से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि परिजन 1 करोड़ रुपये मुआवजा की मांग पर अड़े हये हैं जिसकी बातचीत कम्पनी प्रबन्धन से अभी चल रही है ।
मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के लोग मुस्तैदी से रेस्क्यू ऑपरेशन में जूट हुये है और ग्रामीण व परिजन मुआवाज़े की माँग पर अड़े हुये है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal