Deprecated: Optional parameter $headers declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $attachments declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919
जिला आबकारी अधिकारी के मिलीभगत से पूरे जिले में अवैध शराब कुचिया बिक्री पर रोक लगाने हेतु भाकपा ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्र – बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम…
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला आबकारी अधिकारी के मिलीभगत से पूरे जिले में अवैध शराब कुचिया बिक्री पर रोक लगाने हेतु भाकपा ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/11/2020

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सिंगरौली सह सचिव राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में जिले के गली – मोहल्ले में कुचिया शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु जिला आबकारी विभाग अधिकारी के खिलाफ भाकपा द्वारा राजीव चौक से कलेक्ट्रेट गेट तक एक दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रैली निकालकर जिला कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर – बीपी पाण्डेय को मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा गया ।

भाकपा सहसचिव -राजकुमार शर्मा ने गम्भीर आरोप लगाते हुये बताया कि भ्रष्ट जिला आबकारी विभाग अधिकारी के सह पर शराब ठेकेदार द्वारा लाइसेंसी शराब दुकान के अलावा गली-गली जगह-जगह मेन रोड चौराहे पर शराब पहुंचाकर देशी-विदेशी शराब बिक्री करायी जाती है ।

वही आज का युवा वर्ग नशे की लत में पड़कर गलत रास्ते पर जा रहा है जिले में आये दिन नशे की वजह से लगातार घटना- दुर्घटनाएं हो रही है जिसकी मुख्य वजह अवैध कुचिया शराब बिक्री है और जो हर जगह आसानी से मिल जाती है साथ ही सभी लाइसेंसी देशी – विदेशी दुकानों के पास बैठाकर पिलाने की आदत है जो गलत है ।

श्री शर्मा ने बताया कि इस संबंध में जिला आबकारी विभाग से चर्चा कर बंद कराये जाने की बात कही गयी थी जो उक्त जिला आबकारी अधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि राजस्व अधिकारी हूं और ठेका महंगा हो गया मुझे शासन को 100 करोड़ का राजस्व भेजना है और ऐसे अधिकारी व ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही करवाये जाने के साथ कुचिया अवैध शराब बिक्री जनहित में अविलंब बंद करायी जाये और यह पार्टी के द्वारा मांग किया जाता है कि अगर 1 सप्ताह के अंदर अवैध शराब की बिक्री बंद नहीं कराई गई तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन व आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होगी और जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन होगी ।

मांग इस प्रकार है

(1) ऐसे जिला आबकारी अधिकारी को तत्काल हटाया जाये और जो 100 करोड़ के चक्कर में पूरे जिलों को बर्बाद कर रहा है (2) सभी लाइसेंसी देशी – विदेशी शराब दुकानों का हाट – बाजार से हटाया जाये (3)जगह – जगह देशी – विदेशी कुचिया अवैध शराब बिक्री बंद कराये जाये (4) लाइसेंसी शराब दुकानों के पास बैठाकर पिलाने की जो अवैध दुकानें (आढ़त) संचालित है उसको तत्काल बंद कराया जाये ।

उक्त एक दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन पत्र सौंपने में मुख्य रूप से भाकपा राज्य परिषद सदस्य कामरेड- संजय नामदेव, अरुण सिंह, राजकुमार बैस, रामरसिले नाई, भगवानआश्रय नामदेव, अरविंद शाह, आनंद शाह, रामरक्षा शाह, सुनील सिंह, सुनैना बियार, अनुपमा विश्वकर्मा, सुंदरकली विश्वकर्मा, जमुनी, ललन प्रसाद, शिवकुमार सिंह, अलका, मीना देवी, बसंती, राम सिंह बैस, राजेश प्रजापति परमात्मा राम, बृजेश सहित अन्य महिलाये – पुरुष मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...