बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहवार

BK NEWS:- सिंगरौली जिले बैढ़न थाना अंतर्गत खुटार चौकी की बड़ी कार्यवाही,पांच लोगो पर कसा शिकंजा,एनडीपीएस एक्ट के एक,तो 151के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।अब तक के बैढ़न थाना अंतर्गत खुटार चौकी के कार्यवाही पर नजर डाला जाए तो जबसे चौकी प्रभारी मुकेश झारिया ने पदभार संभाला है अन्य साल की अपेक्षा कुछ महीनों में ही पांच गुना कार्यवाही करने का उपलब्धि हासिल की है क्योकि चौकी प्रभारी द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है

आपको बता दे कि सिंगरौली पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है उसी के तहत आज खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया को सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय के सतत निगरानी में बड़ी सफलता हाथ लगी जब चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक एनडीपीएस एक्ट के आरोपी के साथ साथ चार 151 जा.फौ. के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया को मुखबिरो से सूचना मिली कि एक व्यक्ति परसौना नहर के तरफ से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बाईपास नजर के रास्ते गड़हरा की तरफ जा रहा है जिसके बाद चौकी प्रभारी मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए बताये हुए स्थान की तरफ रवाना हुए तभी एक व्यक्ति दरोगालाल वैश्य पिता छोटेलाल वैश्य उम्र 45 वर्ष निवासी नौगढ़ को पूछताछ करते हुए उसकी तलासी ली गई तो उक्त व्यक्ति के पास 560 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया जिसकी तकरीबन कीमत 8000 रुपये बताई जा रही है जिसके बाद दरोगालाल वैश्य को अपराध क्र 1014/2020 धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया वही अन्य चार आरोपियों को भी 151जा.फौ. के तहत गिरफ्तार किया गया
उक्त मामले में निरीक्षक अरुण पाण्डेय,चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश झारिया,सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा,प्रधान आरक्षक इन्द्रभान सिंह,सतेन्द्र अग्निहोत्री,संतोष वैश्य,आरक्षक पुष्कर पोरवाल,दीलिप धाकड़,मुनेन्द्र मिश्रा,संजीत कुमार,अशोक प्रताप सिंह,गुलाब सिंह,सुमित कुमार की सराहनीय भूमिका रही
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal