बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आम आदमी पार्टी जिला इकाई सिंगरौली द्वारा विगत 2 माह पूर्व में नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत समस्या ब्याप्त है जिसमें 10 सूत्रीय मूलभूत समस्याओ को निराकरण हेतु मांग पत्र दिया गया था वही कोविड -19 कोरोनाकाल में एकमात्र भी कार्य नहीं हुआ ।

जिसको लेकर आज दिनांक 02/11/2020 को नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय गेट सामने नगर निगम के खिलाफ माँगो लेकर के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन दिनभर चला और वही देर रात भूख हड़ताल स्थल पर सिंगरौली एसडीएम- ऋषि पवार, सिंगरौली तहसीलदार- जितेंद्र वर्मा, नगर निगम आयुक्त प्रभारी व कार्यपालनयंत्री – व्हीपी उपाध्याय के द्वारा भूख हड़ताल एवं प्रदर्शनकारियों के बीच आम सहमति बनी और वही सड़क – नाली इत्यादि मरम्मत व नये निर्माण कार्य समय सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है ।
वही खबर लिखे जाने तक भूख हड़ताल धरना प्रदर्शन जारी है कल दिनांक 03/11/2020 को दोपहर 12:00 बजे फिर से चर्चा नगर निगम सभागार में बारी – बारी से मुद्दों पर चर्चा की जायेगी और इसके बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल व धरना – प्रदर्शन समाप्त होने की संभावना है ।
मौके पर सीएसपी- देवेश पाठक, नगर निगम एसडीओ- रत्नाकर गजभिये, बैढन कोतवाली एसआई- रामजी शर्मा, भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शनकारी आम आदमी प्रदेश पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष – रानी अग्रवाल, जिला संयोजक- राजेश सोनी, प्रदेश सदस्य- अनिल द्विवेदी सहित अन्य महिलाएं – पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal