Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

माड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पड़री में हुआ मर्डर,15 घंटे में अंधी हत्या का माड़ा पुलिस ने किया खुलासा

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//माड़ा//राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली जिले के माड़ा थाना अंतर्गत हुए अंधी हत्या का माडा पुलिस ने खुलासा किया है आपको बता दें कि दिनांक 3 नवम्बर 2020 को दरमियानी रात करीब 2:15 AM पर डायल 100 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पड़री खूटाटोला में डिहवाईदाई नाला के पास एक शव पड़ा।सूचना पर डायल 100 द्वारा तत्काल रवाना होकर घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति का शव नाले में औधे मुँह पड़ा हुआ है जिसके बाद डायल 100 के आरक्षक द्वारा माड़ा थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी को उक्त मामले से अवगत कराया गया,माड़ा थाना प्रभारी अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह,कंट्रोल रूम,एफएसएल यूनिट,डॉग स्काट को दी गई।वही सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में जांच सुरु की गई वही एएसपी अनिल सोनकर घटनास्थल पर मौजूद रहे

घटनास्थल पर मौजूद परिजनों एवं ग्रामवासियों से पूछा गया तो मृतक की पहचान रिंकू सिंह पिता अभिराज सिंह निवासी पड़री खूटाटोला का होना बताया गया


माड़ा थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल पर एफएस टीम व डॉग स्काट के द्वारा सर्च अभियान सुरु करवाया गया जिसके बाद माड़ा पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगा जिसके आधार पर माड़ा पुलिस ने संदेही सोनू कुमार पनिका पिता शोभनाथ पनिका उम्र 20 वर्ष निवासी राजा टोला पड़री को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया जाने लगा तो संदेही सोनू पनिका ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा ही रिंकू सिंह की हत्या की गई है उसने बताया कि वह रिंकू सिंह से पैसे मांग रहा था लेकिन रिंकू सिंह द्वारा पैसा नहीं दिया गया जिसके कारण आवेश में आकर उसने हथौड़े से रिंकू सिंह के सर पर मार कर उसकी हत्या कर दी और उसके बाद शव को नाले में छुपाकर फरार हो गया।माड़ा पुलिस द्वारा सोनू पनिका को गिरफ्तार करते हुए अपराध क्र.510/2020 धारा 302,201 भादवि. कायम कर मामला पंजीबद्ध किया गया

उक्त मामले में थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी,उपनिरीक्षक अमन वर्मा,सहायक उपनिरीक्षक राजेश सिंह परिहार,बद्री प्रसाद वर्मा, प्रधान आरक्षक रमेश प्रसाद,देवेंद्र पाण्डेय,अरुण प्रताप सिंह,लेखचन्द डोहर,आरक्षक आलोक चतुर्वेदी,आरक्षक राहुल सिंह,अनीष सिंह,चालक आरक्षक राकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...