Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

20 वर्ष से फरार चल रहा है अपराधियों को मोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक को सीधी तो दूसरे को उत्तर प्रदेश के चुनाव से किया गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहवार

BK NEWS:- मोरवा पुलिस द्वारा सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत मोरवा पुलिस साल भर से लेकर 30 साल तक के फरार स्थाई वारंटियों को मध्यप्रदेश,उत्तरप्रदेश,छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यो ढूंढ निकाला है।मोरवा पुलिस के स्थाई वारंटियों की धर पकड़ से अब तो अपराधियों में भी दहशत व्याप्त हो गया है अब तो अपराधी भी पकड़ में आने के बाद बोलने लगे है कि मोरवा पुलिस तो “सिंगरौली क्या भारत” के किसी कोने में छिप जाए पकड़ लायेगी।वही उन्हें भी आश्चर्य हो रहा कि अपराध करने के बाद 25 से 30 वर्ष तक फरार चल रहे थे लेकिन आज तक पकड़ में नही आ रहे थे लेकिन मोरवा थाना प्रभारी और उनकी टीम ने वर्षो से फरार चल रहे इन अपराधियों को एक एक करके ढूंढ निकाल रही है या ये कहे कि सिंगरौली के मोरवा थाना प्रभारी सिंघम ने तो अपराधियों की कमर तोड़कर रख दी है उनके स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान को लगातार कामयाबी मिल रही है जिसके तहत मोरवा पुलिस ने चोरी व मारपीट के 20 वर्ष से फरार चल रहे कोतवाली सीधी निवासी शातिर बदमाश भूपेन्द्र उर्फ पप्पू को सीधी से गिरफ्तार किया गया वही मारपीट के दो अन्य स्थाई वारंटियों छोटेलाल केवट पिता कामता प्रसाद केवट व एक अन्य आरोपी को धारा 325,34 ता.हि. के तहत उत्तरप्रदेश के चुनार से गिरफ्तार किया गया है

उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक साहबलाल सिंह परिहार,प्रधान आरक्षक वृहस्पति पटेल,आरक्षक गुड्डू सिंह,विजय सिंह,सुबोध सिंह,सुनील मिश्रा व साहब लाल सिंह चौहान की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...