बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देश पर संपूर्ण जिले में फरार वारंटी कि धर पकड़ में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मोरवा थाना प्रभारी प्रभारी मनीष त्रिपाठी को एक बार फिर लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता हाथ लगी जब 2000 के इनामी आरोपी स्थाई वारंटी लल्लू उर्फ रामदयाल कोल पिता विश्राम को थाना अमिलिया जिला सीधी को सीधी से गिरफ्तार करने में सफलता मिली जो वर्ष 2009 के मारपीट के प्रकरण में जमानत में छूटने के बाद से फरार था जो पकड़ में नहीं आ रहा था जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 2000 का इनाम भी घोषित किया गया था वही अन्य तीन व्यक्तियों को जिसमें राधेश्याम विश्वकर्मा निवासी खेरवा,पंचम पनिका निवासी पीपलखेड़,राम गोविंद उर्फ बांके कहार निवासी खन्नाहवा को गिरफ्तार किया गया जो विवाद कर रहे थे इससे पहले कि कोई बड़ी वारदात करते तीनों को गिरफ्तार किया गया है
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक खेलन करिहार,सहायक उपनिरीक्षक राम कुमार सुमन ,प्रधान आरक्षक बृहस्पति पटेल ,संतोष सिंह ,जयराम गुप्ता, अजीत ,डी एन सिंह आरक्षक संजय सिंह परिहार ,गुड्डू सिंह ,राकेश की सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal