बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//मोरवा//राघवेन्द्र सिंह गहवार

BK NEWS:- मोरवा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देश में चलाए जा रहे अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने की मुहिम में एक और सफलता मिली है। मोरवा पुलिस ने NCL जयंत खदान से चोरी करने वाले कबाड़ी को धरदबोचा है,मोरवा पुलिस की इस कार्यवाही से कबाड़ियों में हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दे कि 30 अक्टूबर 2020 को फरियादी ज्ञानेन्द्र सिंह सिक्योरिटी जयंत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एन सी एल जयंत खदान से रात्रि करीब 12 बजे से 04 बजे के बीच अज्ञात चोरो द्वारा जयंत परियोजना के परिचमी अनुभाग मे लाइटिंग हेतु लगाये गये 06 नग बिजली के ट्यूबल पोल काटकर चोरी कर ले गये है। जिसकी तकरीबन कीमत 70,000 बताई जा रही है जिसके बार मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 523/2020 धारा 379 I.P.C. कायम कर अज्ञात चोर कि तलाश शुरू की गई और मुखबिर के सूचना पर मोरवा पुलिस ने आदतन चोर उमा बसोर साकिन मेढौली से जब पूछताछ किया जाने लगा तो उमा बसोर ने बताया कि वो अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था साथ मे चोरी का समान भी उमा बसोर के घर से पुलिस ने बरामद किया वही मोरवा पुलिस इस मामले में शक्तिनगर स्थित मुख्य कबाड़ी व उसके साथियो की तलाश कर रही है।
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संतोष सिंह चन्देल,अरविन्द चतुर्वेदी, अजीत सिंह, आरक्षक संजय सिंह परिहार, सुबोध सिंह तोमर की सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal