बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन पुलिस कप्तान के निर्देश पर संपूर्ण जिले में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत मोरवा थाना प्रभारी द्वारा 2 दिनों से अवैध नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है जिसके तहत करीब 8 आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी और 2 दिनों में एक पूर्व पार्षद सहित चार लोगों को मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसमें 2 लोगों के पास सुखा गांजा एवं दो लोगों के पास सेहरे गांजे के पेड़ जब्त किये गये और जिसमें दशरथ प्रसाद विश्वकर्मा निवासी – चटका मोहनलाल पनिका निवासी- कोयला साइडिंग, सुदामा कोल निवासी- शुक्ला मोड़ व बीते दिवस अनिल प्रजापति के पास से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर कार्यवाही की जा रही है ।

आज तीनो कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक – साहबलाल सिंह, रामनरेश शुक्ला, रामकुमार सुमन, प्रधान आरक्षक- संतोष सिंह, जयराम गुप्ता, अरविंद चौबे अजय पाण्डेय, अमर सिंह, राजवर्धन सिंह, आरक्षक- संजय परिहार, गुड्डू सिंह, म. आरक्षक- ज्योति पाण्डेय, जया अंजली दुबे शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal