बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राजकुमार सिंह – राघवेन्द्र सिंह गहवार

BK NEWS:- सिंगरौली पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत खुटार चौकी ने एक बार फिर नशे के खिलाफ कसा शिकंजा,मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले आरोपी सहित मारपीट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय की सतत निगरानी में खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया को बड़ी सफलता हाथ लगी जब चौकी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाले आरोपी सहित मारपीट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
आपको बता दे कि 30 अक्टूबर को मुखबिरो द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि चौकी क्षेत्र के ग्राम पिपराझांपी ने ललन राम तिवारी पिता शोभरन तिवारी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा का बिक्री किया जा रहा है जिसके बाद चौकी प्रभारी मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखबिर की सूचना पर बताये हुए स्थान पर दबिश दी गई तो दुकान के बाएं कोने में एक प्लास्टिक की बोरी में 410 ग्राम गांजा छिपाकर रखा गया था जिसकी कीमत तकरीबन 7000 रुपये बताई जा रही है।खुटार पुलिस द्वारा गांजे को जप्त करते हुए आरोपी ललनराम तिवारी को अपराध क्र 995/2020 धारा 8/20-बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया
वही चौकी क्षेत्र में मारपीट व अशान्ति फैलाने वाले दो आरोपी मनोज कुमार शाह पिता स्व. हीरालाल शाह निवासी जरौन्धी व स्वयंवर यादव पिता सिंहासन यादव निवासी खुटार को इस्तगासा क्र 26/20,27/20 धारा 151,107,116(3) जा.फौ. के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय,चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश झारिया,सहायक उपनिरीक्षक जी.पी. कुशवाहा, प्रधान आरक्षक इन्द्रभान सिंह, संतोष कुमार, सतेन्द्र अग्निहोत्री, आरक्षक अशोक प्रताप सिंह, पुष्कर पोरवाल, दिलीप धाकड़,मुनेन्द्र मिश्रा,संजीत कुमार, सुमित अर्मा,गुलाब सिंह की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal