Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एनसीएल व रिलायंस कोल ब्लॉक के बीचो – बीच एकमात्र रकवा न. 638 के परिजन जी रहे डर के माहौल में घर से 200 मीटर की दूरी पर एनसीएल की ब्लास्टिंग एसडीएम से पीड़ित पक्ष ने लगायी न्याय की गुहार

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक सिंगरौली रानी लक्ष्मीबाई वार्ड क्र. 02 मुहेर निवासी- राममनोरथ शाह पिता – जनकलाल शाह सहित अन्य पट्टेदार रकवा भूमि नम्बर 638 में लगभग एक दर्जन घर बने हुये है जो पुस्तैनी बताये जा रहे है उनके घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर आये दिन एनीसीएल अमलोरी प्रोजेक्ट द्वारा ब्लास्टिंग की जा रही है और जिससे पीड़ित को हमेशा जान माल का नुकसान होने का भय सताता रहता है और कभी – कभी तेज ब्लास्टिंग होने से घर की दीवारो में कई जगहों पर दरारे दिख रही है ।

पीड़ित राममनोरथ शाह सहित अन्य निवासरत ने कहा कि इस संबंध में उन्होने कई बार जिला कलेक्टर की जनसुनवाई व एनसीएल प्रबन्धन के साथ – साथ फिर से विगत दिवस दिनांक 20/10/2020 को सिंगरौली एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत पत्र दी गयी और वही परन्तु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी और न ही ब्लास्टिंग रोकी गयी और आये दिन पास में एनसीएल द्वारा पूर्व में अधिग्रहित भूमि पर रात – रात साफ – सफाई की जा रही है और पानी भरा तालाब नुमा गढ्ढे की पटाई की जा रही थी तभी ग्रामीणों के हस्तक्षेप से तालाब पटाई का कार्य अभी रुका हुआ है ।

निदान चाहते है पीड़ित पक्ष

राममनोरथ शाह ने बताया कि पूरब और दक्षिण – उत्तर में एनसीएल प्रबंधन की भूमि पहले से अधिग्रहीत है पश्चिम में पहले से रिलायंस कोल ब्लॉक की भूमि अधिग्रहित है बीचो – बीच में एक रकवा नम्बर 638 है जो पट्टेदार इस प्रकार है जगदीश प्रसाद शाह, राममनोरथ, परशुराम, बबूल्ले, शिवराम, अनिता कुमारी, कुसुम कली, सोनमती, राजेंद्र कुमार, सीताराम सहित लगभग कुल डेढ़ एकड़ भूमि पर खेती – किसानी कर जीवकोपार्जन कर रहे है वही भूस्वामी चाहते है कि एनसीएल प्रबंधन या रिलायंस कोल ब्लॉक प्रबंधन द्वारा उक्त भूमि को नियमानुसार अधिग्रहित किये जायें ताकि डर – भय की जिंदगी न जीना पड़े और घरो में दरारे पड़ी है जिसकी शिकायत 2018 से लेकर 2020 तक आधा दर्जन से अधिक बार पीड़ित पक्ष द्वारा समय – समय पर लिखित में शिकायत पत्र दी गयी है साथ ही डर भय के माहौल में जी रहे हैं और किसी दिन बड़ी घटना – दुर्घटना हो सकती है ।

पीड़ित ने कहा कि यदि हैवी ब्लास्टिंग पर रोक नहीं लगायी गयी तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है जिसकी जिम्मेदारी स्वयं मुहेर अमलोरी एनसीएल प्रबंधन एवं प्रशासन की होगी और उन्होने कहा कि अगर ब्लास्टिंग नहीं रोकी गयी तो तीन दिन के अंदर पीड़ित ग्रामीणों सहित धरने पर बैठेंने को मजबूर होंगे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...