Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिले में अवैध देशी – विदेशी कुचिया शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लगा तो भाकपा 5 नवंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर करेगी धरना प्रदर्शन

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 24/10/2020

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सिंगरौली पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुये बताया कि जिले में लाइसेंसी शराब दुकान के अलावा ठेकेदार एवं आबकारी विभाग अधिकारी के मिलीभगत से पूरे जिलेभर में सैकड़ों जगहों पर ठेकेदार के गुर्गो द्वारा अवैध शराब की खेप पहुंचाकर शराब बिक्री करायी जा रही है जिससे युवा वर्ग लगातार नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है और उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है और समाज पर इसका बहुत बुरा असर पड़ रहा है और साथ ही नशे की हालत में घटना – दुर्घटनाएं हो रही है जिसके कारण अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाते हुये दोषियों पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद सिंगरौली द्वारा कार्यवाही माँग की गयी है ।

वही भाकपा जिला सहसचिव कामरेड- राजकुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन व आबकारी अधिकारी द्वारा कार्यवाही नहीं किये जाने की स्थिति में दिनांक 05/11/2020 को जनहित में देखते हुये कलेक्टर कार्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन करने के लिये मजबूर होंगे और जिसकी सूचना विगत दिवस दिनांक 21/10/2020 को उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली – जिला पुलिस अधीक्षक – जिला आबकारी विभाग को लिखित में पत्र दी गयी है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...