बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- खुटार पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब कारोबारियों पर अनवरत कार्यवाही जारी है जिससे कि क्षेत्र में शांति बना रहे और अपराध पर अंकुश लगा रहे।खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया अपने टीम के साथ नवरात्रि के त्यौहार को देखते हुए क्षेत्र में भ्रमण पर थे तभी मुखबिरो से सूचना मिली कि खुटार पोखरा टोला और नौगई में कुछ लोगो द्वारा अवैध महुआ का शराब बिक्री किया जा रहा है जिसके बाद खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन ने दो टीम गठित कर बताये हुए दोनो जगह पर रेड मार कार्यवाही की गई जिसमें आरोपी अम्बिका प्रसाद कोल पिता स्व. रामरतन कोल उम्र 29 वर्ष निवासी नौगाई को 16 लीटर महुआ शराब व रामलल्लू उर्फ रज्जे शाह पिता स्व. जंगी प्रसाद शाह उम्र 50 वर्ष निवासी खुटार पोखरा टोला को 08 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया दोनो कार्यवाही में टोटल 24 लीटर महुआ शराब कीमत तकरीबन 2850 रुपये बरामद किया गया

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरुण पाण्डेय,चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश झारिया,सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा,प्रधान आरक्षक इंद्रभान सिंह,सतेन्द्र अग्निहोत्री,संतोष कुमार,आरक्षक पुष्कर पोरवाल,दीलिप धाकड़,संजीत कुमार,मुनेन्द्र मिश्रा,अशोक प्रताप,गुलाब सिंह को सराहनीय भूमिका रही
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal